लाइव टीवी

मुंबई इंडियन्स ने तोड़ा ऑड-इवेन का फॉर्मूला, की चेन्नई सुपर किंग्स के इस रिकॉर्ड की बराबरी

Updated Nov 10, 2020 | 23:44 IST

दिल्ली कैपिटल्स को खिताब मुकाबले में मात देकर रोहित शर्मी की मुंबई इंडियन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के 9 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

Loading ...
मुंबई इंडियन्स(साभार IPL/BCCI)
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियन्स ने पांचवीं बार जीता आईपीएल खिताब
  • पहली बार इवेन ईयर में मुंबई इंडियन्स बनी है चैंपियन
  • इससे पहले मुंबई में ऑड ईयर 2013, 2015, 2017, 2019 में जीता था खिताब, लेकिन डिफेंड करने में नहीं हुई थी कामयाब

दुबई: मुंबई इंडियन्स ने आईपीएल में चल रहे ऑड इवेन के फॉर्मूले को तोड़ते हुए लगातार दूसरी और कुल पांचवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया। साल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ महज 1 रन के अंतर से खिताब अपने नाम किया था। साल 2013, 2015, 2017 और 2019 में मुंबई ने हर एक साल बाद अपने नाम किया लेकिन एक बार भी अपना खिताब नहीं बचा सकी थी लेकिन साल 2020 में मुंबई पलटन ने ऐसा कर दिखाया। 

मंगलवार को खेले गए खिताब मुकाबले में पहली बार फाइनल में पहुंची दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में मुंबई ने शानदार शुरुआत करते हुए पहली गेंद पर मार्कस स्टोइनिस के रूप में पहला झटका दिया। इलके बार दिल्ली को मुंबई ने 22 रन पर 3 विकेट पर ला पटका। जहां श्रेयस अय्यर और रिषभ पंत ने शानदार साझेदारी करते हुए संभाला और टीम को 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन तक पहुंचा दिया।

ऐसे में पांचवें खिताब के लिए 157 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने को रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद रोहित शर्मा ने शानदार 68 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचा दिया। इसके बाद अंत में इशान किशन और क्रुणाल पांड्या ने मुंबई को 5 विकेट और 8 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। 

चेन्नई ने 2010-2011 में जीते थे लगातार दो खिताब
मुंबई इंडियन्स से पहले आईपीएल में एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ही अपना खिताब बचा पाने में कामयाब हुई थी। साल 2010 और 2011 में चेन्नई ने लगातार दो खिताब जीते थे। चेन्नई ने जब ऐसा किया था जब मुंबई ने आईपीएल में कोई खिताब नहीं जीता था। लेकिन साल 2013 में रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई की जीत का जो सिलसिला शुरु हुआ वो लगातार बढ़ता जा रहा है। आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम बनने के बाद मुंबई की टीम सफलता का नया इतिहास रच रही है। इस दिशा में मंगलवार को मुंबई ने रोहित की कप्तानी में एक कदम और बढ़ा लिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।