लाइव टीवी

Mumbai Indians IPL 2021 fixture: मुंबई इंडियंस का पूरा कार्यक्रम और स्‍क्‍वाड

Updated Mar 28, 2021 | 21:14 IST

Mumbai Indians, IPL 2021: रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्‍यादा बार आईपीएल खिताब जीते हैं और इस बार भी उसकी टीम काफी मजबूत है। इस फ्रेंचाइजी की कोशिश छठी बार खिताब अपने नाम करने की होगी।

Loading ...
मुंबई इंडियंस
मुख्य बातें
  • बीसीसीआई ने रविवार को आईपीएल 2021 के पूरे कार्यक्रम का किया ऐलान
  • आईपीएल-14 में पहला मैच गत चैंपियन मुंबई और बैंगलोर के बीच खेला जाएगा
  • आईपीएल-14 का फाइनल मुकाबला 30 मई को नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा
नई दिल्‍ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इतिहास में मुंबई इंडियंस सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्‍यादा 5 बार आईपीएल खिताब जीता है। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस इस साल छठां खिताब जीतकर खिताबी हैट्रिक लगाने के इरादे से उतरेगी। आईपीएल-14 की शुरूआत 9 अप्रैल को होगी और 30 मई को इसका फाइनल खेला जाएगा।
 
आईपीएल-14 का उद्घाटन मुकाबला गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। चलिए आपको बताते हैं कि मुंबई इंडियंस के मैच कब और कहां खेले जाएंगे। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। 
 
मुंबई इंडियंस ने अब तक पांच बार आईपीएल खिताब जीते। आईपीएल 2021 में मुंबई पांच मैच चेन्‍नई, नई दिल्‍ली में चार, बेंगलुरु में तीन और कोलकाता में दो मैच खेलेगी।

मुंबई इंडियंस का पूरा कार्यक्रम देखिए यहां

तारीख  मैच  समय  मैदान
 9 अप्रैल, 2021  MI vs RCB  7:30 शाम

 चेन्नई

13 अप्रैल, 2021  KKR vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
 17 अप्रैल, 2021  MI vs SRH  7:30 शाम

 चेन्नई

 20 अप्रैल, 2021  DC vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
23 अप्रैल, 2021  PK vs MI  7:30 शाम  चेन्नई
29 अप्रैल, 2021  MI vs RR  3:30 दोपहर   दिल्ली
1 मई, 2021  MI vs CSK  7:30 शाम  दिल्ली
4 मई, 2021  SRH vs MI  7:30 शाम  दिल्ली
 10 मई, 2021  MI vs KKR  7:30 शाम  बैंगलुरु
13 मई, 2021  MI vs PK  3:30 दोपहर  बैंगलुरु
 16 मई, 2021  CSK vs MI  7:30 शाम  बैंगलुरु
20 मई, 2021  RCB vs MI  7:30 शाम  कोलकाता
23 मई, 2021   RCB vs CSK  7:30 शाम  कोलकाता

मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वॉड - रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, एडम मिल्न, नाथन कूल्टर नाइल, क्रिस लिन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, पीयूष चावला, जिमी नीशम, आदित्य तारे, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या,  युधवीर चरक, अनुकूल रॉय, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, राहुल चाहर, जयंत यादव, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान, मार्को जेनेसन और अर्जुन तेंदुलकर।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।