लाइव टीवी

चोटिल अरशद खान की जगह मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में इस खिलाड़ी को खरीदा

Updated Apr 28, 2022 | 20:24 IST

Mumbai Indians squad update, Kumar Kartikeya Singh to replace Arshad Khan: आईपीएल में अब तक की अपनी सबसे खराब शुरुआत करने वाली मुंबई इंडियंस को एक और झटका लगा जब अरशद खान चोटिल होकर बाहर हो गए। उनकी जगह कुमार कार्तिकेय सिंह के साथ अनुबंध किया गया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Mumbai Indians signs Kumar Kartikeya Singh (MI)
मुख्य बातें
  • मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी अरशद खान हुए चोटिल, नहीं खेल पाएंगे बाकी मुकाबले
  • अरशद खान की जगह मुंबई इंडियंस ने कुमार कार्तिकेय सिंह को टीम में शामिल किया
  • लगातार सभी 8 मैच हारकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है

आईपीएल 2022 अब तक इस टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे सफल टीम के लिए अच्छा नहीं रहा है। लंबे समय बाद आईपीएल भारतीय जमीन पर आयोजित हो रहा था, ऐसे में मुंबई इंडियंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वे अपने सभी शुरुआती 8 मैच हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गए हैं। इसी बीच खबर है कि मुंबई के खिलाड़ी अरशद खान चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह कुमार कार्तिकेय सिंह को खरीदा गया है। 

चोटिल मोहम्मद अरशद खान की जगह आईपीएल 2022 के बाकी बचे सीजन के लिए मुंबई इंडियंस ने बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय सिंह से अनुबंध किया है। आईपीएल द्वारा जारी बयान में गुरुवार को कहा गया कि, "बाएं हाथ का स्पिनर (कुमार कार्तिकेय सिंह) 20 लाख रुपये के आधार मूल्य (Base Price) पर मुंबई इंडियंस से जुड़ने जा रहा है।"

आखिर हैं कौन कुमार कार्तिकेय सिंह? ये स्पिनर घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश के लिए खेलता है। उन्होंने अब तक 9 प्रथम श्रेणी, 19 लिस्ट-ए और आठ टी20 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 35 विकेट, लिस्ट-ए में 18 विकेट और टी20 में उनके नाम 9 विकेट दर्ज हैं।

ये भी पढ़िएः प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई मुंबई इंडियंस, तो भावुक हो गए कप्तान रोहित शर्मा, कुछ ऐसा कहा

कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम अपना अगला मुकाबला 30 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलती नजर आएगी। यहां से उनकी टीम कैसे फैंस को कुछ राहत व मनोरंजक पल दे सकती है, देखना दिलचस्प रहेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।