लाइव टीवी

जानिए अपने जन्मदिन पर धोनी की टीम को हराकर क्या बोले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत

Updated Oct 05, 2021 | 06:10 IST

Rishabh Pant's comments, Delhi Capitals beat Chennai Super Kings: अपने जन्मदिन पर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने क्या कुछ कहा, यहां जानिए।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
रिषभ पंत और एम एस धोनी (Delhi Capitals)
मुख्य बातें
  • रिषभ पंत ने जीत के साथ मनाया जन्मदिन का जश्न
  • कप्तान के जन्मदिन पर दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया
  • मैच के बाद रिषभ पंत ने जताई संतुष्टि, टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंची

आईपीएल 2021 के एक बड़े मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 विकेट से शिकस्त देते हुए अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर कब्जा जमा लिया। मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 136 रन बना सकी। जवाब में उतरी दिल्ली की टीम ने कुछ संघर्ष के बाद 2 गेंदें शेष रहते मैच जीत लिया। इत्तेफाक से सोमवार को दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत का जन्मदिन भी था। मैच के बाद पंत ने खुशी जाहिर की।

सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा, ‘‘जन्मदिन का क्या शानदार तोहफा मिला लेकिन जीत आसान नहीं रही।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पृथ्वी ने अच्छी शुरूआत की और शिखर ने भी उम्दा बल्लेबाजी की। बायें और दाहिने संयोजन के लिये अश्विन को छठे नंबर पर भेजा गया था।’’

जैसा कि आपको बताया कि इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अंक तालिका में चेन्नई सुपर किंग्स को पछाड़कर नंबर.1 स्थान पर कब्जा जमाया, इस बड़ी सफलता के बारे में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान रिषभ पंत ने कहा ,‘‘यह बड़ी जीत थी। हम शीर्ष दो में रहना चाहते थे।’’

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के लिए क्वालीफाई करने वाली तीन टीमें पहले से तय हो गई थीं, जिसमें चेन्नई और दिल्ली के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का नाम भी शामिल है। अब इन तीनों टीमों में भी एक-दूसरे से ऊपर रहने की जंग चल रही है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।