लाइव टीवी

VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने इस तरह कप्तान रोहित शर्मा के लिए दिया अपने विकेट का बलिदान

Updated Nov 10, 2020 | 22:35 IST

Suryakumar Yadav run-out: आईपीएल 2020 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने कप्तान रोहित शर्मा के लिए रन आउट होकर बलिदान देते हुए अफना विकेट गंवा दिया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा (BCCI/IPL)

नई दिल्लीः आईपीएल 2020 के फाइनल में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत हुई। दुबई के मैदान पर इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करते हुए 157 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में उतरी मुंबई की टीम ने 45 रन पर क्विंटन डी कॉक के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा ने जिम्मेदारी से खेलते हुए सुर्यकुमार यादव के साथ पारी को संभाला और आगे बढ़ाया लेकिन 11वें ओवर में कुछ ऐसा हुआ जिसने उन्हें करारा झटका दिया।

कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालते हुए दूसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी कर ली थी। दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज इनकी साझेदारी तोड़ने में बार-बार नाकाम साबित हो रहे थे। तभी 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रोहित ने एक्स्ट्रा कवर दिशा में एक शॉट खेल दिया। रोहित शर्मा ने पूरी रफ्तार से दौड़ लगा दी लेकिन सूर्यकुमार यादव ने हाथ दिखाकर उनको रुकने को कहा लेकिन तब तक रोहित दूसरे छोर पर पहुंच भी चुके थे।

जब तक दोनों बल्लेबाज कुछ समझ पाते वहां खड़े फील्डर प्रवीण दुबे ने सीधा थ्रो विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों में फेंक दिया, जहां पर कोई भी बल्लेबाज नहीं था। दोनों ही बल्लेबाज दूसरे छोर पर थे, ऐसे में सूर्यकुमार ने अपनी क्रीज छोड़ दी और आगे बढ़ गए ताकि वो अपने कप्तान रोहित शर्मा को बचा सकें जो अर्धशतक जड़कर शानदार लय में नजर आ रहे थे। सूर्यकुमार यादव 19 रन बनाकर आउट हुए।

ये है उस रन-आउट का वीडियो

मैच में दोनों टीमों के कप्तानों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से उनके कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 गेंदों पर नाबाद 65 रनों की पारी खेली। जवाब में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार अर्धशतक से अपनी टीम को मजबूती दी और लक्ष्य के करीब ले गए। रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 68 रनों की पारी खेली और मुंबई इंडियंस ने 18.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया और पांचवीं बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव भी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।