लाइव टीवी

IPL famous cricketers wife : इन क्रिकेटरों की पत्नियां भी अपने फील्ड में माहिर, सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स

Updated Mar 17, 2022 | 13:13 IST

IPL famous cricketers wife : आईपीएल में प्रशंसकों की नजर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अलावा उनकी निजी जिंदगी पर भी रहती है। खासतौर पर उनकी प्रेमिकाओं और पत्नियों की जिंदगी पर कि वे क्या करतीं हैं और उनका लाइफ स्टाइल क्या है। लेकिन खास बात यह है कि कुछ खिलाड़ियों की पार्टनर अपने दम पर ही मुकाम हासिल कर चुकी हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
anushka sharma in ipl
मुख्य बातें
  • कई क्रिकेटरों की पत्नियां अपने फील्ड में बड़ी पहचान बना चुकी हैं
  • पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा जानी-मानी अभिनेत्री हैं
  • जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना टीवी प्रजेंटेटर हैं

IPL famous cricketers wife : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का ग्लैमर का हमेशा से ही नाता रहा है। दुनियाभर के प्रशंसकों की नजरें खिलाड़ियों के मैदान पर किए गए प्रदर्शन के अलावा उनकी निजी जिंदगी और उनकी लाइफ पार्टनर पर भी हमेशा रहती है। लेकिन कई खिलाड़ियों की पार्टनर ऐसी हैं, जो अपने  दम पर पहले से ही पहचान बना चुकी हैं और इनके सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स लाखों में हैं। इनकी एक-एक तस्वीर और वीडियो को लाखों लोग लाइक्स करते हैं। आईपीएल के दौरान स्टेडियम में ये हसीनाएं ग्लैमर का भरपूर तड़का लगाती हैं। 

विराट की पत्नी अनुष्का हैं बॉलीवुड स्टार

आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैेगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा किसी पहतान की मोहताज नहीं हैं। विराट के साथ शादी होने से पहले ही फिल्मों के जरिए लोकप्रियता हासिल कर चुकी थी। उनके चाहने वालों की संख्या लाखों में है और सोशल मीडिया पर वह काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का ना सिर्फ आईपीएल मैचों के दौरान बल्कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के दौरान भी कई बार स्टेडियम में विराट की हौसलाअफजाई करने के लिए पहुंचती रही हैं। 

बुमराह की पत्नी संजना हैं टीवी प्रजेंटेटर

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के सबसे भरोसेमंद गेदबाज हैं। कुछ समय पहले ही बुमराह अपनी प्रेमिका संजना गणेशन के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। संजना पेशे से टीवी प्रजेंटेटर हैं। इस समय जब बुमराह 26 मार्च से शुरू होने जा रहे आईपीएल की तैयारियों में  व्यस्त हैं  तो उनकी पत्नी न्यूजीलैंड में खेले जा रहे आइसीसी महिला वनडे विश्व कप के लिए टीवी प्रजेंटेटर की भूमिका निभा रही हैं। शादी से पहले से ही संजना खेलों के साथ जुड़ी हुई थी। दिलचस्प यह है कि बुमराह की संजना से मुलाकात भी एक प्रोग्राम के दौरान हुई थी।

सभी को नचाती हैं धनश्री वर्मा

भारत के शीर्ष स्पिनरों में शुमार युज्वेंद्र चहल आईपीएल के इस सीजन  राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा काफी फेमस कपल हैं। धनश्री वर्मा बेहद लोकप्रिय डांसर और कोरियोग्राफर हैं। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स धनश्री वर्मा के वीडियो देखकर डांस के मूव सीखते हैं। चहल और धनश्री के डांस वीडियो भी काफी पसंद किए जाते हैं। यही नहीं, विराट कोहली, शिखर धवन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर धनश्री के साथ डांस कर चुके हैं। दिग्गज क्रिकेटरों के साथ धनश्री के वीडियो का प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।