लाइव टीवी

DJ Bravo MS Dhoni Song: एमएस धोनी 'नंबर 7', ड्वेन ब्रावो ने माही के 39वें बर्थडे पर रिलीज किया गाना

Updated Jul 07, 2020 | 10:36 IST

DJ bravo song on MS Dhoni released: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने कप्‍तान एमएस धोनी के 39वें जन्‍मदिन के मौके पर नंबर-7 गाना रीलिज किया है। इस गाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो चुका है।

Loading ...
एमएस धोनी और ड्वेन ब्रावो
मुख्य बातें
  • एमएस धोनी आज अपना 39वां जन्‍मदिन मना रहे हैं
  • धोनी के बर्थडे पर ड्वेन ब्रावो ने नंबर-7 गाना रिलीज किया
  • ब्रावो ने गाना रिलीज करते हुए कहा कि धोनी मेरे भाई हैं

नई दिल्‍ली: टीम इंडिया के पूर्व कप्‍तान एमएस धोनी आज अपना 39वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। वेस्‍टइंडीज के अनुभवी क्रिकेटर और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने इस मौके को खास बनाते हुए एमएस धोनी के लिए 'नंबर-7' गाना रिलीज किया है। धोनी आखिरी बार 10 जुलाई 2019 को टीम इंडिया के लिए एक्‍शन में नजर आए थे। धोनी दर्शकों के मन में बसते हैं और पत्‍नी साक्षी धोनी के इंस्‍टाग्राम हैंडल के दम पर रांची के सुपरस्‍टार की कुछ झलक देखने को मिल जाती है।

एमएस धोनी के मैदान पर लौटने का फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं। जहां धोनी के क्रिकेट मैदान पर लौटने की बेकरारी फैंस के बीच बनी हुई है, वहीं ब्रावो ने अपने खास दोस्‍त को उनके 39वें बर्थडे पर एक गाने का तोहफा भेंट किया है।

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सोमवार की शाम ब्रावो का गाना शेयर किया। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी ने कैप्‍शन लिखा, 'हेलीकॉप्‍टर 7 ने उड़ान भर ली है। ड्वेन ब्रावो का थाला एमएस धोनी को ट्रिब्‍यूट। ब्रावो के भाई अन्‍य मां से। हैप्‍पी बर्थडे एमएस धोनी।'

यहां देखिए ब्रावो के पूरे गाने का वीडियो

जहां ब्रावो के गाने पर एमएस धोनी के रिएक्‍शन का लोगों को इंतजार हैं, वहीं माही खुद सोशल मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। बहरहाल, भारत में ब्रावो के गाने को खूब पसंद किया गया और यह गाना रिलीज होने के कुछ मिनटों में ही वायरल हो गया।

एमएस धोनी के प्रतिस्‍पर्धी क्रिकेट में वापसी की बात करें तो वो आईपीएल 2020 में सीएसके की कमान संभालने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्चितकालीन समय के लिए टाल दिया गया है। बीसीसीआई को इस साल आईपीएल आयोजन पर अंतिम फैसला लेना बाकी है। भारतीय बोर्ड को यूएई, श्रीलंका और न्‍यूजीलैंड की तरफ से आईपीएल-13 के आयोजन की पेशकश मिल चुकी है।

पता हो कि एमएस धोनी दुनिया के इकलौते बल्‍लेबाज हैं, जिन्‍होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां (टी20 विश्‍व कप, 50 ओवर विश्‍व कप और चैंपियंस ट्रॉफी) जीती हैं। दुनियाभर में धोनी के प्रशंसक उन्‍हें मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।