लाइव टीवी

NEW RECORD: विराट कोहली का धमाका, बना डाला टी20 क्रिकेट का सबसे खास भारतीय रिकॉर्ड

Updated Sep 26, 2021 | 21:02 IST

Virat Kohli record, IPL 2021, t20 cricket record: आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने शनिवार को एक बेहद खास आंकड़ा छूते हुए टी20 क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
Virat Kohli record, T20 Cricket: विराट कोहली का नया रिकॉर्ड
मुख्य बातें
  • आईपीएल 2021: आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का एक और बड़ा रिकॉर्ड
  • विराट कोहली ने शानदार छक्का जमाते हुए पूरा किया बड़ा टी20 रिकॉर्ड
  • टी20 क्रिकेट में ये आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने

Virat Kohli new T20 record, RCB vs MI: आईपीएल 2021 में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने एक शानदार रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने वो रिकॉर्ड बनाया जिसका भारतीय फैंस को लंबे समय से इंतजार था। टी20 क्रिकेट शुरू होने के बाद पहली बार कोई भारतीय क्रिकेटर इस आंकड़े तक पहुंचने में सफल रहा। विराट ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में रविवार को खास अंदाज में ये आंकड़ा छुआ। उन्होंने इस मैच में लगातार दूसरा अर्धशतक भी जड़ा।

शानदार अंदाज में रिकॉर्ड बनाया

विराट कोहली टी20 क्रिकेट (हर लेवल पर) इतिहास में 10 हजार रन का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उन्होंने इस आंकड़े को शानदार अंदाज में छुआ। रविवार को दुबई में मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल मैच में सर्वश्रेष्ठ भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खिलाफ एक जोरदार छक्का जड़कर उन्होंने टी20 क्रिकेट में अपने 10 हजार रन पूरे किए। वो 10 हजार टी20 रनों का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय और दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बन गए है। विराट कोहली ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस मैच 42 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली।

टी20 क्रिकेट में भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सर्वाधिक रन

1. विराट कोहली (RCB) - 10,038 रन

2. रोहित शर्मा (MI) - 9348 रन

3. सुरेश रैना (CSK) - 8649 रन

विश्व टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल - 14275 रन

2. कीरोन पोलार्ड - 11195 रन

3. शोएब मलिक - 10808 रन

4. डेविड वॉर्नर - 10019

5. विराट कोहली - 10,038 रन

Times Now Navbharat पर पढ़ें IPL 2022 News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।