लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IPL
  • IPL 2021 Live Score CSK vs MI VIVO IPL Live Cricket Score Streaming Online live cricket match today
Live Blog

CSK vs MI: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने मुंबई इंडियंस को किया चारो खाने चित, टेबल टॉपर बनी 'धोनी‍ ब्रिगेड'

Updated Sep 20, 2021 | 08:24 AM IST

IPL 2021, CSK vs MI: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में पहले मैच में मुंबई इंडियंस को 20 रन से मात दी। सीएसके ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 6 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बना सकी।

Loading ...
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच मैच का स्‍कोर और अपडेट

IPL 2021, CSK vs MI:  रुतुराज गायकवाड़ (88*) के करियर की सर्वश्रेष्‍ठ पारी की बदौलत चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने रविवार को आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मुंबई इंडियंस को चारों खाने चित करते हुए 20 रन से मैच जीता। सीएसके ने पहले बल्‍लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। जवाब में एमआई की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही धोनी ब्रिगेड आईपीएल 2021 की अंक तालिका में नंबर-1 बन गई है। उसके 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं।

ऐसी है अंक तालिका की स्थिति - IPL 2021 Points Table: मुंबई को मात देकर प्वाइंट्स टेबल में पायदान पहुंची चेन्नई, किसके पास है परपल-ऑरेंज कैप

मुंबई के बल्‍लेबाजों ने किया निराश

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई को बल्‍लेबाजों ने काफी निराश किया। क्विंटन डी कॉक (17), अनमोलप्रीत सिंह (16), सूर्यकुमार यादव (3), इशान किशन (11), किरोन पोलार्ड (15) और क्रुणाल पांड्या (4) सस्‍ते में आउट हुए। सौरभ तिवारी (50*) एक छोर पर टिके रहे, लेकिन टीम को मैच नहीं जिता सके। एड‍म मिलने (15) और राहुल चाहर (0) से किसी कमाल की उम्‍मीद नहीं थी। सीएसके की तरफ से सबसे सफल ड्वेन ब्रावो रहे, जिन्‍होंने तीन विकेट झटके। दीपक चाहर को दो सफलता मिली। जोश हेजलवुड और शार्दुल ठाकुर के खाते में एक-एक विकेट आया।

MI vs CSL Live Full Scorecard: यहां देखें मैच का लाइव स्‍कोरकार्ड

खराब शुरूआत के बावजूद सीएसके ने किया धमाका

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने रुतुराज गायकवाड़ की पारी के दम पर शानदार प्रदर्शन किया। सीएसके ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 156 रन बनाए। 

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्‍ट और एड‍म मिलने ने सीएसके की शुरूआत बिगाड़ते हुए केवल 24 रन पर उसके 4 विकेट गिरा दिए थे। इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ और रवींद्र जडेजा (26) ने पांचवें विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी करते हुए टीम का स्‍कोर 100 रन के पार पहुंचाया। फिर ड्वेन ब्रावो (23) ने केवल 8 गेंदों में तीन छक्‍के की मदद से 23 रन बनाए।

गायकवाड़ की उम्‍दा पारी की बदौलत सीएसके ने सम्‍मानजनक स्‍कोर बनाया। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्‍ट, एडम मिलने और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। जल्‍द ही मुंबई इंडियंस की पारी शुरू होगी।

लाइव प्रसारण और स्‍ट्रीमिंग

IPL 2021, CSK vs MI Live: बता दें कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग XI इस प्रकार है:

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स - फाफ डु प्‍लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, एमएस धोनी (कप्‍तान), शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड।

मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, अनमोलप्रीत सिंह, सौरभ तिवारी, किरोन पोलार्ड (कप्‍तान), क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्‍ट।

Sep 19, 2021  |  11:38 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 20 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 50* और जसप्रीत बुमराह 1* रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके ने 20 रन से मैच जीता। इस जीत के साथ ही सीएसके अंक तालिका में शीर्ष स्‍थान पर पहुंची। उसके 8 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक हो गए हैं।

Sep 19, 2021  |  11:18 PM (IST)
राहुल चाहर बिना खाता खोले आउट

ब्रावो ने चौथी गेंद पर राहुल चाहर को मिडविकेट पर सुरेश रैना के हाथों कैच आउट कराया। चाहर खाता भी नहीं खोल पाए।

Sep 19, 2021  |  11:16 PM (IST)
ब्रावो ने आखिरी ओवर में मिलने का किया शिकार

ड्वेन ब्रावो ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर एडम मिलने को डीप मिडविकेट पर कृष्‍णप्‍पा गौतम के हाथों कैच आउट कराया। मिलने ने 15 गेंदों में 1 छक्‍के की मदद से 15 रन बनाए।

Sep 19, 2021  |  11:13 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 19 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 19 ओवर में 6 विकेट खोकर 133 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 48* और एडम मिलने 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Sep 19, 2021  |  11:09 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 18 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 18 ओवर में 6 विकेट खोकर 118 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 43* और एडम मिलने 6* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Sep 19, 2021  |  10:56 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 16 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 104 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 33* और एडम मिलने 3* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Sep 19, 2021  |  10:53 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 15 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 29* और एडम मिलने 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Sep 19, 2021  |  10:43 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 14 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 14 ओवर में पांच विकेट खोकर 91 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 26* और क्रुणाल पांड्या 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Sep 19, 2021  |  10:42 PM (IST)
हेजलवुड ने किया पोलार्ड का शिकार

जोश हेजलवुड ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर मुंबई इंडियंस को तगड़ा झटका दिया। उन्‍होंने किरोन पोलार्ड को एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। जिस मैच में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे दिग्‍गज नहीं खेल रहे हो, उस मैच में पोलार्ड का जल्‍दी आउट होना मुंबई के लिए खतरे से खाली नहीं। पोलार्ड ने 14 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 15 रन बनाए।

Sep 19, 2021  |  10:40 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 13 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 13 ओवर में चार विकेट खोकर 84 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 24* और कप्‍तान किरोन पोलार्ड 15* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

Sep 19, 2021  |  10:27 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 11 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 11 ओवर में चार विकेट खोकर 75 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 17* और कप्‍तान किरोन पोलार्ड 11* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इस ओवर में 13 रन बने।

Sep 19, 2021  |  10:23 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 10 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 10 ओवर में चार विकेट खोकर 62 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 11* और कप्‍तान किरोन पोलार्ड 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

Sep 19, 2021  |  10:22 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 9 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 9 ओवर में तीन विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 11* और इशान किशन 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

Sep 19, 2021  |  10:22 PM (IST)
इशान किशन का खराब फॉर्म जारी

ड्वेन ब्रावो ने 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर इशान किशन को कवर्स में रैना के हाथों कैच आउट कराया। ब्रावो ने धीमी गति की गेंद डाली, किशन ने हवाई शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन चूक गए। चेन्‍नई के हाथ बड़ी सफलता लगी। किशन ने 10 गेंदों में एक चौके की मदद से 11 रन बनाए।

Sep 19, 2021  |  10:15 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 8 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 8 ओवर में तीन विकेट खोकर 48 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 8* और इशान किशन 4* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

Sep 19, 2021  |  10:06 PM (IST)
IPL 2021, CSK vs MI Live Score: 6 ओवर के बाद एमआई का स्‍कोर

157 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 6 ओवर में तीन विकेट खोकर 42 रन बना लिए हैं। सौरभ तिवारी 4* और इशान किशन 2* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। 

Sep 19, 2021  |  10:00 PM (IST)
दीपक चाहर का दूसरा शिकार

चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने पारी के पांचवें ओवर में मुंबई इंडियंस को दूसरा करारा झटका दिया। चाहर ने यॉर्कर गेंद लेंथ पर अनमोलप्रीत सिंह को क्‍लीन बोल्‍ड किया। अनमोलप्रीत सिंह ने 14 गेंदों में दो चौके और एक छक्‍के की मदद से 16 रन बनाए।

Chandrayaan 3