लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IPL
  • IPL 2021 Live Score DC vs PBKS Match Updates Delhi Capitals vs Punjab Kings live score commentary scorecard
Live Blog

DC vs PBKS: मयंक-राहुल के अर्धशतक पर भारी पड़ी धवन की आतिशी पारी, दिल्ली ने पंजाब को दी करारी शिकस्त

Updated Apr 18, 2021 | 11:41 PM IST

Delhi Capitals vs Punjab Kings: दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को आईपीएल 2021 के 11वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की। दिल्ली की तीन मैचों में यह दूसरी जीत जबकि पंजाब की लगातार दूसरी हार है।

Loading ...
शिखर धवन

मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) जीत की पटरी पर लौट आई है। पिछले मैच राजस्थान रॉयल्स के हाथों गंवाने वाली दिल्ली ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) को 6 विकेट से करारी शिकस्द दी। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने मयंक अग्रवाल (69) और केएल राहुल (61) की पारियों के दम पर 196 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में दिल्ली ने 18.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। दिल्ली के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 49 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों के जरिए आतिशी पारी खेली, जो मयंक-राहुल के अर्धसतक पर भारी पड़ी। धवन के अलावा पथ्वी शॉ (32), कप्तान रिषभ पंत (15) और स्टीव स्मिथ ने 9 रन बनाए। पंजाब की तरफ से झाए रिचर्डसन ने दो, राइली मेरिडिथ और अर्शदीप सिंह ने एक-एक विकेट झटका।

इससे पहले पंजाब ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करने के बाद निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। पंजाब की ओर से सर्वाधिक मयंक अग्रवाल (69) ने बनाए। उनके अलावा केएल राहुल (61) ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। क्रिस गेल ने 11 और निकोलस पूरन ने 9 रन का योगदान दिया। वहीं, दीपक हुड्डा 22 और शाहरुख खान 15 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने दो, लुकमान मेरीवाला और क्रिस वोक्स ने एक-एक विकेट चटकाया।

Apr 18, 2021  |  11:36 PM (IST)
स्टोइनिस ने लगाया विजयी चौका

दिल्ली को चौथा झटका कप्तान रिषभ पंत के तौर पर लगा। उन्होंने 16 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का मारा। पंत को झाय रिचर्डसन ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर दीपक हुड्डा के हाथों लपकवाया। उनका विकेट 180 के कुल स्कोर पर गिरा। यहां से दिल्ली को जीत के लिए 16 रन की जरूरत थी और क्रीज पर मार्कस स्टोइनिस और ललित यादव थे। दोनों ने आसानी से 18.2 ओवर में दिल्ली की जीत की नैया पार लगा दी। स्टोइनिस ने 13 गेंदों में 3 चौकों और छक्के की मदद से नाबाद 27 रन की पारी खेली। वहीं, ललित ने 6 गेंदों का सामना किया और 2 चौके जमाते हुए नाबाद 12 रन बनाए। स्टोइनिस ने मेरिडिथ पर विजयी चौका जड़ा।

Apr 18, 2021  |  11:30 PM (IST)
मोहम्मद शमी ने 17वें ओवर में लुटाए 20 रन

दिल्ली ने 16वें ओवर में 8 रन जोड़े, लेकिन 17वां उनके लिए काफी अच्छा रहा। मोहम्मद शमी द्वारा डाले गए इस ओवर में दिल्ली ने 20 रन बनाए। शमी से लय भटके हुए नजर आए। उन्होंने नो बॉल भी डालीं। मार्कस स्टोइनिस ने ओवर में चौके और 1 छक्का लगाकर दिल्ली के ऊपर से दबाव हटा दिया। शमी ने 4 ओवर में 53 रन लुटाए। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 180/3 था। 

Apr 18, 2021  |  10:54 PM (IST)
तीसरे शतक से चूके शिखर धवन

दिल्ली का तीसरा विकेट शिखर धवन के रूप में गिरा। धवन ने बेहतरीन पारी खेली, मगर वह आईपीएल में शतक जमाने से चूक गए। उन्होंने 49 गेंदों का सामना करे हुए 92 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके और 2 छक्के उड़ाए। धवन को झाय रिचर्डसन ने 15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर बोल्ड किया। वह स्क्वेयर लेग की दिशा में स्वीप करना चाहते थे और गेंद विकेटों पर जा लगी। उनका विकेट 152 के कुल स्कोर पर गिरा। रिषभ पंत 11 गेंदों में 11 रन के निजी स्कोर पर हैं। मार्कस स्टोइनिस ने अभी खाता नहीं खोला है।

Apr 18, 2021  |  10:40 PM (IST)
दिल्ली ने 13 ओवर में बनाए 125 रन

दिल्ली के दो विकेट गिरने के बाद शिखर धवन और कप्तान रिषभ पंत क्रीज पर हैं। धवन तेजी से रन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं जबकि पंत का हाथ खोलना अभी बाकी है। धवन ने 43 गेंदों में 78 और पंत ने 6 गेंदों में 4 रन बना लिए हैं। 13 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 125 है। 

Apr 18, 2021  |  10:30 PM (IST)
स्मिथ ने हड़बड़ी में खोया विकेट

दिल्ली को दूसरा झटका स्टीव स्मिथ के तौर पर लगा। स्मिथ से टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह आशानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए। वह 12 गेंदों में 9 रन बनाकर राइली मेरीडिथ का शिकार बन गए। स्मिथ ने हड़बड़ी में 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना विकेट खोया। वह मिड ऑफ के ऊपर से मारना चाहते थे, मगर गेंद बल्ले का किनारा लेकर थर्डमैन पर झाय रिचर्डसन के हाथों चली गई। वह 107 के कुल स्कोर पर पवेलियन लौटे। शिखर धवन (64*) टिके हुए हैं। 

Apr 18, 2021  |  10:11 PM (IST)
डीसी ने 8 ओवर में बनाए 75 रन

पृथ्वी शॉ के जाने के बाद शिखर धवन (37*) और स्टीव स्मिथ (5*) ने मोर्चा संभाला हुआ है। दोनों बेहद संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 8 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है और दिल्ली ने 75 रन बना लिए हैं।
 

Apr 18, 2021  |  10:01 PM (IST)
पृथ्वी शॉ को अर्शदीप ने भेजा पवेलियन

दिल्ली को पहला झटका पृथ्वी शॉ के रूप में लगा है। शॉ ने 17 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 32 रन की पारी खेली। उन्हें अर्शदीप सिंह ने छठे ओवर की तीसरी गेंद पर आउट किया। उन्होंने पुल करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद बल्‍ले का ऊपरी किनारा लेकर टंग गई। क्रिस गेल ने भागते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। शॉ का विकेट 59 के कुल स्कोर पर गिरा। 6 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 62/1 है। शिखर धवन 18 गेंदों में 28 और स्टीव स्मिथ 1 गेंद में 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

Apr 18, 2021  |  09:53 PM (IST)
दिल्ली का पचासा हुआ पूरा

दिल्ली का पचासा पूरा हो गया है। दिल्ली ने 5 ओवर में बिना विकेट खोए 57 रन बना लिए हैं। पृथ्वी शॉ और शिखर धवन डटकर पंजाब के गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं। शॉ 15 गेंदों में 31 और धवन 15 गेंदों में 26 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

Apr 18, 2021  |  09:45 PM (IST)
दिल्ली ने तीन ओवर में बनाए 31 रन

पृथ्वी शॉ और शिखर धवन दिल्ली की पारी को आक्रामाक अंदाज में आगे बढ़ा रहे हैं। शॉ ने 10 गेंदों में 20 और धवन 8 गेंदों में 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 31 पर पहुंच गया है। बता दें कि दिल्ली की टीम शुरुआत में पंजाब की तरह ही बल्लेबाजी कर रही है। पंजाब स्कोर तीन ओवर में 35 रन था।

Apr 18, 2021  |  09:34 PM (IST)
लक्ष्य का पीछा करने उतरे शॉ और धवन

दिल्ली की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए पृथ्वी शॉ और शिखर धवन आए हैं। पंजाब की ओर से गेंदबाजी की बागडोर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मिली। अर्शदीप ने पहले ओवर में 10 रन दिए। पृथ्वी ने 5 और धवन ने एक चौके समेत 5 रन बनाए।

Apr 18, 2021  |  09:21 PM (IST)
पंजाब ने अंतिम ओवर में 16 रन जुटाए

पंजाब की टीम ने अंतिम ओवर में 16 रन जुटाए और स्कोर 195 पर पहुंचाया। क्रिस वोक्स द्वारा डाले गए 20वें ओवर में शाहरुख खान ने 2 चौके और 1 छक्का जमाया। शाहरुख 5 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, दीपक हुड्डा ने 13 गेंदों मं नाबाद 22 रन की पारी खेली। उन्होंने 2 छक्के लगाए।

Apr 18, 2021  |  09:12 PM (IST)
नहीं चला निकोलस पूरन का बल्ला

पंजाब का चौथा विकेट निकोलस पूरन के तौर पर गिरा। पूरन का बल्ला नहीं चला और वह 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने एक चौका जड़ा। पूरन को आवेश खान ने पवेलियन की राह दिखाई। वह 19वें ओवर की पांचवी गेंद पर प्वाइंट के ऊपर से उठा कर मारने के चक्कर में कगिसो रबाडा को कैच थमा बैठे। 19 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 179/4 है। दीपक हुड्डा ने 12 गेंदों में 21 रन बना लिए हैं जबकि शाहरुख खान बिना खाता खोले क्रीज पर हैं। 
 

Apr 18, 2021  |  09:02 PM (IST)
क्रिस गेल ने सस्ते में गंवाया विकेट

मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए आए क्रिस गेल का बल्ला खामोस रहा। उन्होंने 9 गेंदों में 11 रन बनाकर सस्ते में अपना विकेट गंवा दिया। उन्होंने एक छक्का मारा। गेल को क्रिस वोक्स ने 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट किया। उन्होंने कवर की दिशा में छक्का लगाने के प्रयास किया, मगर सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी रिपल पटेल ने कैच पकड़ लिया। 17 ओवर का खेल होने पर दिल्ली का स्कोर 162/3 है। दीपक हुड्डा ने 6 गेंदों में 12 और निकोलस पूरन ने 2 गेंदों में 2 रन बना लिए हैं। 

Apr 18, 2021  |  08:55 PM (IST)
केएल राहुल बने कगिसो रबाडा का शिकार

पंजाब को दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा। राहुल अर्धशतक जड़ने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक पाए। उन्होंने 51 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 2 छक्के मारे। राहुल को कगिसो रबाडा ने 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। उन्होंने बड़ा शॉट जमाने की फिराक में डीप मिडविकेट पर मार्कस स्टोइनिस को कैच थमा दिया। उनका विकेट 141 के कुल स्कोर पर गिरा। 16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 150/2 पर पहुंच गया है। क्रिस गेल 7 गेंदों में 5 और दीपक हुड्डा 3 गेंदों में 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

Apr 18, 2021  |  08:46 PM (IST)
केएल राहुल ने 23वीं फिफ्टी जमाई

केएल राहुल ने भी फिफ्टी जमा दी है। उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के के दम पर 50 रन बनाए। राहुल ने 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उनकी आईपीएल में यह 23वीं फिफ्टी है। 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 128/1 है। क्रिस गेल 4 गेंदों में 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। 
 

Apr 18, 2021  |  08:29 PM (IST)
पंजाब ने 12 ओवर में बनाए 120 रन

केएल राहुल और मयंक अग्रवाल जबरदस्त तरीके से पंजाब की पारी को आगे बढ़ा रहे है। राहुल 40 गेंदों में 46 और मयंक 33 गेंदों में 68 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। 12 ओवर का खेल होने के बाद पंजाब ने 120 रन बना लिए हैं।

Apr 18, 2021  |  08:20 PM (IST)
मयंक अग्रवाल ने जड़ा अर्धशतक 

ओपनर मयंक अग्रवाल ने ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 25 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 50 रन बनाए। मयंक ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। उनके आईपीएल करियर का यह आठवां अर्धशतक है। 10 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद दिल्ली का स्कोर 94 है। मयंक 27 गेंदों में 53 और राहुल 34 गेंदों में 35 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Chandrayaan 3