लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IPL
  • IPL 2021 MI vs DC Live Cricket Score Streaming Online today match Mumbai Indians vs Delhi Capitals
Live Blog

IPL 2021, MI vs DC Match Highlights:: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने बिगाड़ा मुंबई इंडियंस का खेल, 4 विकेट से रौंदा

Updated Oct 02, 2021 | 09:09 PM IST

IPL 2021, MI vs DC Today Match Highlights: दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शनिवार को आईपीएल 2021 के 46वें मैच में मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हरा दिया है। दिल्‍ली की जीत से मुंबई इंडियंस के प्‍लेऑफ में पहुंचने की उम्‍मीदों को तगड़ा झटका लगा है।

Loading ...
IPL 2021, MI vs DC Live Score: मुंबई और दिल्‍ली के बीच मैच के लाइव अपडेट्स जानें यहां।

IPL 2021, MI vs DC Match Highlights: श्रेयस अय्यर (33*) और रविचंद्रन अश्विन (20*) की बदौलत दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने शनिवार को आईपीएल 2021 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 5 गेंदें शेष रहते चार विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्‍लेबाजी की और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। जवाब में दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया। रविचंद्रन अश्विन ने क्रुणाल पांड्या द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट की दिशा में छक्‍का जड़कर दिल्‍ली की जीत पर मुहर लगाई।

IPL 2021, RR vs CSK Live Score: इस मैच का पूरा हाल पढ़ें यहां

इस जीत के साथ ही दिल्‍ली कैपिटल्‍स के 12 मैचों में 18 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में दूसरे स्‍थान पर काबिज है। वहीं मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं और 12 मैचों में 10 अंक के साथ वह छठे स्‍थान पर काबिज है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के पास अब भी प्‍लेऑफ में पहुंचने का मौका है, लेकिन इसके लिए उसे अन्‍य टीमों के नतीजे और बेहतर रन रेट पर निर्भर रहना होगा। इससे पहले उसे अपने अगले दोनों मुकाबले जीतना ज्‍यादा जरूरी है।

IPL 2021, MI vs DC Live Score: यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

दिल्‍ली की पारी का हाल

130 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की शुरूआत अच्‍छी नहीं रही। 30 रन के स्‍कोर पर उसके शीर्ष तीन बल्‍लेबाज पृथ्‍वी शॉ (6), शिखर धवन (8) और स्‍टीव स्मिथ (9) डगआउट लौट चुके थे। कप्‍तान ऋषभ पंत (26) ने कुछ आकर्षक स्‍ट्रोक्‍स खेले, लेकिन जयंत यादव ने उन्‍हें हार्दिक पांड्या के हाथों कैच आउट कराकर दिल्‍ली को चौथा झटका दिया।

इसके बाद अक्षर पटेल (9) और शिमरोन हेटमायर (15) भी जल्‍दी-जल्‍दी डगआउट लौट गए। फिर श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने सातवें विकेट के लिए 39 रन की अविजित साझेदारी करके दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत पर मुहर लगाई। मुंबई इंडियंस की तरफ से ट्रेंट बोल्‍ट, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, नाथन कूल्‍टर नाइल और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई की पारी का हाल

इससे पहले मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरूआत आवेश खान और अक्षर पटेल ने बिगाड़ी। आवेश ने रोहित शर्मा (7) को रबाडा के हाथों कैच आउट कराकर एमआई को पहला झटका दिया। इसके बाद मुंबई को नियमित अंतराल में झटके लगते रहे। अक्षर पटेल ने क्विंटन डी कॉक (19), सूर्यकुमार यादव (33) और सौरभ तिवारी (15) को अपना शिकार बनाया।
दिल्‍ली के तेज गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में  मुंबई की रनगति पर लगाम कस के रखी और विकेट भी निकालते गए। आवेश खान और अक्षर पटेल दिल्‍ली के सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने तीन-तीन विकेट लिए। आवेश ने 4 ओवर में 15 रन देकर तीन जबकि अक्षर ने 21 रन देकर तीन विकेट लिए। एनरिच नॉर्जे और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक विकेट मिला।

टॉस का बॉस

इससे पहले दिल्‍ली कैपिटल्‍स के कप्‍तान ऋषभ पंत ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस दोनों टीमों ने अपनी-अपनी प्‍लेइंग 11 में एक-एक बदलाव किया है। दिल्‍ली ने ललित यादव की जगह पृथ्‍वी शॉ को शामिल किया है। वहीं मुंबई इंडियंस में राहुल चाहर की जगह जयंत यादव को शामिल किया गया है।

IPL 2021, MI vs DC Live: बता दें कि मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच मुकाबले का प्रसारण स्‍टार स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। Star Sports 1, Star Sports 2 और Star Sports 3 पर आप इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्‍ट्रीमिंग आप Disney+ Hotstar पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी अहम जानकारियां और लाइव ब्‍लॉग आप टाइम्‍स नाउ नवभारत पर हासिल कर सकते हैं।

दोनों टीमों की प्‍लेइंग 11

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (कप्‍तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्‍टर नाइल, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्‍ट।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11

पृथ्‍वी शॉ, शिखर धवन, स्‍टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्‍तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कगिसो रबाडा, आवेश खान और एनरिच नॉर्जे।

Oct 02, 2021  |  07:41 PM (IST)
अश्विन ने जमाया विजयी छक्‍का

रविचंद्रन अश्विन ने क्रुणाल पांड्या द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मिडविकेट के ऊपर से छक्‍का जमाकर दिल्‍ली कैपिटल्‍स की जीत पर मुहर लगाई। दिल्‍ली ने 5 गेंदें शेष रहते 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया।

Oct 02, 2021  |  07:13 PM (IST)
मुंबई को आखिरी ओवर में बनाने हैं 4 रन

19 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 6 विकेट पर 126 रन। दिल्‍ली की टीम जीत से 4 रन दूर है।

Oct 02, 2021  |  07:07 PM (IST)
जसप्रीत बुमराह के ओवर में बने 8 रन

जसप्रीत बुमराह का ओवर मुंबई इंडियंस को भारी पड़ गया। श्रेयस अय्यर ने आखिरी गेंद पर बाउंड्री जमाकर मैच दिल्‍ली के लिए आसान बना दिया। 18 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 6 विकेट पर 119 रन। जीत के लिए उसे 12 गेंदों में 11 रन की जरूरत।

Oct 02, 2021  |  07:02 PM (IST)
दिल्‍ली को 3 ओवर में चाहिए 19 रन

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। 17 ओवर में दिल्‍ली ने 6 विकेट पर 111 रन बना लिए हैं। अब तीन ओवर में उसे 19 रन की दरकार है। देखना होगा कि कौन सी टीम आज के मैच में चैंपियन बनेगी।

Oct 02, 2021  |  06:53 PM (IST)
दिल्‍ली और मुंबई में रोचक हुआ मुकाबला

दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला हो चला है। 15वें ओवर में केवल 6 रन आए। 15 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 6 विकेट पर 100 रन हो चला है।

Oct 02, 2021  |  06:44 PM (IST)
जसप्रीत बुमराह ने दिलाई महत्‍वपूर्ण सफलता

जसप्रीत बुमराह ने गति में बदलाव किया, जिसका फायदा मिला। लेंथ गेंद डाली, जिसे हेटमायर ऑनसाइड पर खेलने गए। बल्‍ले के ऊपरी किनारे पर लगकर गेंद शॉर्ट कवर्स की दिशा में गई। रोहित शर्मा ने आसान कैच लपका। शिमरोन हेटमायर ने 8 गेंदों में दो चौके की मदद से 15 रन बनाए।

Oct 02, 2021  |  06:40 PM (IST)
जयंत यादव का महंगा ओवर

जयंत यादव के स्‍पेल का आखिरी ओवर काफी महंगा साबित हुआ। इसमें 13 रन आए। पहली और पांचवीं गेंद पर हेटमायर ने खूबसूरत अंदाज में गेंद को बाउंड्री लाइन के पार भेजा। अब दिल्‍ली को 42 गेंदों में 37 रन की जरूरत है।

Oct 02, 2021  |  06:35 PM (IST)
अक्षर पटेल को बोल्‍ट ने किया आउट

रोहित शर्मा की कप्‍तानी की तारीफ करनी होगी। एकदम सही समय पर ट्रेंट बोल्‍ट को गेंदबाजी आक्रमण पर लेकर आए। बोल्‍ट ने आते ही बड़ी सफलता दिलाई। अक्षर पटेल को 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बोल्‍ट ने एलबीडब्‍ल्‍यू आउट करके दिल्‍ली को पांचवां झटका दिया। उनकी जगह लेने शिमरोन हेटमायर आए हैं। 12 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 5 विकेट पर 80 रन। उसे जीत के लिए 48 गेंदों में 50 रन की दरकार है।

Oct 02, 2021  |  06:21 PM (IST)
आधा खेल समाप्‍त हुआ, मैच रोमांचक मोड़ पर

क्रुणाल पांड्या ने पारी का 10वां ओवर किया, जिसमें 10 रन खर्च किए। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने 10 ओवर में 4 विकेट खोकर 65 रन बनाए। अगले 10 ओवर में जीत के लिए दिल्‍ली को 65 रन की जरूरत।

Oct 02, 2021  |  06:18 PM (IST)
ऋषभ पंत के विकेट की खुशी
Oct 02, 2021  |  06:11 PM (IST)
वाह नाथन कूल्‍टर नाइल क्‍या बढ़‍िया ओवर किया

नाथन कूल्‍टर नाइल ने पारी के 8वें ओवर में केवल 4 रन खर्च किए और दिल्‍ली के बल्‍लेबाजों पर दबाव बढ़ाया। 8 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 55/3 हो गया है।

Oct 02, 2021  |  06:07 PM (IST)
जयंत यादव की कसी हुई गेंदबाजी

जयंत यादव ने अपना लगातार दूसरा ओवर कसा हुआ डाला। उनके ओवर में केवल 5 रन बने। 7 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 3 विकेट पर 51 रन हो गया है। पंत 16 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ श्रेयस अय्यर निभा रहे हैं।

Oct 02, 2021  |  06:04 PM (IST)
पावरप्‍ले में दिल्‍ली ने बनाए 46 रन, पंत खेल रहे तेज पारी

जसप्रीत बुमराह ने पारी का छठां ओवर किया। ऋषभ पंत ने इस ओवर की चौथी और छठी गेंद पर बाउंड्री जमाई। 6 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 46/3।

Oct 02, 2021  |  05:58 PM (IST)
नाथन कूल्‍टर नाइल का सफल ओवर

नाथन कूल्‍टर नाइल ने पहली ही गेंद पर स्‍टीव स्मिथ को बोल्‍ड कर दिया। यह गेंद काफी नीची रही थी। स्मिथ ने 8 गेंदों में 1 छक्‍के की मदद से 9 रन बनाए। पंत ने चौथी गेंद पर चौका जमाया। ओवर में एक विकेट आया और 5 रन बने। 5 ओवर के बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍कोर 35/3 हो गया है।

Oct 02, 2021  |  05:55 PM (IST)
बुमराह के ओवर में आए 9 रन

जसप्रीत बुमराह के ओवर में 9 रन बने। 4 ओवर के बाद दिल्‍ली का स्‍कोर 30/2

Oct 02, 2021  |  05:41 PM (IST)
धवन हुए रनआउट

जयंत यादव ने शॉर्ट लेंथ की गेंद डाली, धवन ने मिड ऑन की दिशा में शॉट खेला और एक रन लेना चाहा। पोलार्ड ने सीधा थ्रो मारा और धवन तब क्रीज से दूर थे। धवन ने 7 गेंदों में 1 छक्‍के की मदद से 8 रन बनाए। 2 ओवर के बाद दिल्‍ली ने 1 विकेट खोकर 14 रन बनाए।

Oct 02, 2021  |  05:35 PM (IST)
दिल्‍ली की पारी शुरू

130 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी दिल्‍ली कैपिटल्‍स की पारी शुरू हो चुकी है। पृथ्‍वी शॉ ने ट्रेंट बोल्‍ड द्वारा किए पहले ओवर की आखरी गेंद पर शानदार चौका जमाया। 1 ओवर के दिल्‍ली का स्‍कोर 6/0।

Chandrayaan 3