लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IPL
  • IPL 2022 Live Score SRH vs RR TATA IPL 2022 Live Cricket Score Streaming Online Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals today match live scorecard
Live Blog

IPL 2022, SRH vs RR Highlights: राजस्थान ने आईपीएल 2022 में किया 'रॉयल' आगाज, हैदराबाद के खिलाफ दर्ज की धमाकेदार जीत

Updated Mar 29, 2022 | 11:41 PM IST

IPL 2022, Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Highlights: राजस्थान रॉयल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (2022) में शानदार आगाज किया है।राजस्थान ने अपने पहले मैच सनराइजर्स हैदराबाद को धूल चटाई।

Loading ...
SRH vs RR Highlights

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2022 में विजयी शुरुआत की है। राजस्थान ने मंगलवार को महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (एमसीएएस) में खेले गए मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ 61 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। आरआर ने 211 रन का विशाल टारगेट दिया था, जिसके बाद हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 149 रन ही जुटा सकी। एसआरएच के लिए सर्वाधिक रन एडेन मार्कराम रन बनाए। पांचवें नंबर पर उतरे मार्कराम ने 41 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत नाबाद 57 रन बनाए।

निराशाजनक शुरुआत से उबर नहीं पाई एसआरएच

लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद ने निराशाजनक आगाज किया और टीम अंत तक उबर नहीं सकी। एसआरएच ने अपने पांच विकेट महज 37 के स्कोर पर खो दिए। केन विलियमसन (2), राहुल त्रिपाठी (0), निकोलस पूरन (0), अभिषेक शर्मा (9) और अब्दुल (4) का बल्ला खामोश रहा। इसके बाद मार्कराम और रोमारियो शेफर्ड ने छठे विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी की। यह पार्टनरशिप शेफर्ड के 16वें ओवर में आउट होने के बाद टूटी। उन्होंने 18 गेंदों में 24 रन बनाए। शेफर्ड ने दो छक्के उड़ाए। वहीं, मार्कराम ने सातवें विकेट के लिए वॉशिगंटन सुंदर के संग 55 रन जोड़े। सुंदर ने ताबड़तोड़ अंदाज में 14 गेंदों में 40 रन ठोके। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्के जमाए। भुवनेश्वर तीन रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। राजस्थान की तरफ से युजवेंद्र चहल ने तीन ट्रेंट बोल्ट और प्रसिद्ध कृष्णा ने दो-दो विकेट हासिल किए। 

सैमसन, पडिक्कल, बटलर का चला बल्ला

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली राजस्थान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 210 का स्कोर खड़ा किया। जोस बटलर और यशस्वी जायासवाल ने राजस्थान को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। बटलर ने 28 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों के जरिए 35 रन की पारी खेली। वहीं, यशस्वी ने 16 गेंदों में 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 20 रन जुटाए। इसके बाद कप्तान संजू सैमसन ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। सैमसन ने 27 गेंदों में 55 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 3 चौके और 5 छक्के ठोके। पडिक्कल ने 29 गेंदों का सामना करने के बाद 41 रन जोड़े। उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के मारे।

शिमरोन हेटमायर ने अंत में मचाया धमाल

इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने आखिर में अपना जलवा बिखेरा। उन्होंने युवा बल्लेबाज रियान पराग के संग पांचवें विकेट के लिए महज 19 गेंदों में 44 रन की पार्टनरशिप कर डाली। हेटमायर ने 13 गेंदों में 2 चौकों और 3 छक्कों की बदौलत 32 रन बनाए। पराग ने 9 गेंदें खेलीं और 2 चौकों के दम पर 12 रन जोड़े। दोनों अंतिम ओवर में आउट होकर पवेलियन लौटे। नाथन कूल्टर-नाइल एक रन बनाकर नाबाद रहे। हैदराबाद की ओर से तेज गेंदबाज उमरान मलिक और टी नटराजन ने दो-दो विकेट झटके। रोमारियो शेफर्ड और भुवनेश्‍वर कुमार ने एक-एक शिकार किया।

SRH vs RR, IPL 2022 Scorecard

एसआरएच और आरआर में किसका दबदबा?

हैदराबाद और राजस्थान की आईपीएल में कुल 15 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान लगभग कांटे की टक्कर देखने को मिली है। एसआरएच ने आठ और आरआर ने सात मुकाबलों में विजयी परचम फहराया है। पिछले साल दोनों टीमें दो बार टकराईं थी, जिसमें हैदराबाद ने 7 विकेट और राजस्थान ने 55 रन से मैच जीता था। दोनों टीमों के दरम्यान सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सैमसन (567) के नाम दर्ज है।

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की प्‍लेइंग-11

हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्‍तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अब्‍दुल समद, वॉशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्‍वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक।

राजस्थान: संजू सैमसन (कप्‍तान/विकेटकीपर), यशस्‍वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्‍त पडिक्‍कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, नाथन कूल्टर-नाइल, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्‍ट और प्रसिद्ध कृष्‍णा।

Mar 29, 2022  |  11:21 PM (IST)
राजस्थान ने दर्ज की 61 रन से जीत

राजस्थान ने 61 रन से विशाल जीत दर्ज कर ली है। हैदराबाद की टीम 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 149 रन ही बना सकी। उसने इस दौरान सात विकेट गंवाए। मार्कराम 57 और भुवनेश्वर 3 रन बनाकर नाबाद रहे।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 149/7 (20 ओवर)

Mar 29, 2022  |  11:07 PM (IST)
सुंदर 40 रन बनाकर आउट

हैदराबाद को सातवां झटका वॉशिंगटन सुंदर के तौर पर लगा है। सुंदर 40 रन बनाकर 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। उन्हें बोल्ट ने हेटमायर के हाथों कैच कराया। सुंदर ने 14 गेंदों का सामना करने के बाद 5 चौके और 2 छक्के जड़े। मार्कराम 45 और भुवनेश्वर कुमार 1 के निजी स्कोर पर हैं।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 134/7 (19 ओवर)

Mar 29, 2022  |  11:01 PM (IST)
हैदराबाद टीम की हार तय

हैदराबाद टीम की हार तय हो चुकी है, क्योंकि उसे 12 गेंदों में जीत के लिए 92 रन की जरूरत है। मार्कराम 44 और सुंदर 29 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 119/6 (18 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:57 PM (IST)
नाथन कूल्टर-नाइल ने लुटाए 24 रन

नाथन कूल्टर-नाइल ने 17वें ओवर में 24 रन लुटाए और पारी का सबसे महंगा ओवर किया। यह सारे रन वॉशिंगटन सुंदर ने बनाए। उन्होंने एक छक्का और चार चौके जड़ने के अलावा दौड़कर 2 रन लिए। 

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 105/6 (17 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:52 PM (IST)
चहल ने एक और विकेट अपने नाम किया

चहल ने एक और विकेट अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 16वें ओवर की चौथी गेंद पर शेफर्ड का शिकार किया। वह स्वीप करने कोशिश में थे पर स्पिन से बीट होने के कारण बोल्ड हो गए। उन्होंने 18 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 24 रन की पारी खेली। उन्होंने छठे विकेट के लिए मार्कराम के साथ 41 रन की साझेदारी की।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 81/6 (16 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:42 PM (IST)
नाथन कूल्टर-नाइल ने दिए 17 रन

नाथन कूल्टर-नाइल ने 14वें ओवर में 17 रन खर्च डाले। शेफर्ड ने आखिरी दो गेंदों पर शानदार छक्के लगाए। इसके अलावा उन्होंने और मार्कराम ने दो रन दौड़र लिए। वहीं, एक रन लेग बाई का मिला।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 72/5 (14 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:38 PM (IST)
युजवेंद्र चहल ने डाला महंगा ओवर

युजवेंद्र चहल ने हैदराबाद की पारी के दौरान अभी तक का सबसे महंगा ओवर डाला है। उन्होंने 13वें ओवर में 11 रन खर्च किए। मार्कराम ने एक चौका समेत 8 और शेफर्ड ने 3 रन बटोरे।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 55/5 (13 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:35 PM (IST)
आर अश्विन ने किफायती ओवर फेंका

स्पिनर आर अश्विन ने 12वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने पांच रन खर्च किए। शेफर्ड ने 2 और मार्कराम ने तीन रन जुटाए। 

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 44/5 (12 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:29 PM (IST)
अब्दुल समद का बल्ला रहा खामोश

हैदराबाद ने एक और विकेट गंवा दिया है। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए मशहूर अब्दुल समद को चहल ने अपना शिकार बना लिया है। चहल का बल्ला खामोश रहा और वह 6 गेंदों में रन बना पाए। उन्होंने  डीप मिडविकेट की दिशा में छक्का मारने के चक्कर में रियान पराग को कैच थमा दिया।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 39/5 (11 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:25 PM (IST)
10 ओवर का खेल हुआ पूरा

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और हैदराबाद की टीम लगातार मुश्किल में घिरती हुई जा रही है। मार्कराम ने 15 और समद ने 4 रन बना लिए हैं।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 36/4 (10 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:17 PM (IST)
अभिषेक शर्मा को मिसफील्डिंग का चौका

अभिषेक शर्मा को मिसफील्डिंग का चौका मिला है। उन्होंने आठवें ओवर की अंतिम गेंद को लॉन्ग ऑफ पर खेला मगर पराग बाउंड्री नहीं रोप पाए। 

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 28/3 (8 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:14 PM (IST)
एडेन मार्कराम ने लगाया चौका

एडेन मार्कराम ने सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर अपने हाथ खोले। उन्होंने नाथन कुल्टर-नाइल के खिलाफ पुल किया और मिडविकेट की दिशा में चौका लगाया। 

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 21/3 (7 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:11 PM (IST)
पावर प्ले में हैदराबाद की हालत खस्ता

पावर प्ले में हैदराबाद टीम की हालत खस्ता हो चुकी है। शुरुआती 6 ओवर के बाद एसआरएच 15 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी है। अभिषेक शर्मा 3 और एडेन मार्कराम 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 14/3 (6 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:07 PM (IST)
बोल्ट ने किया निकोलस पूरन का शिकार

ट्रेंट बोल्ड ने पांचवें की पांचवीं गेंद पर निकोलस पूरन का शिकार किया। पूरन स्टंप की लाइन में आई गेंद पर फ्लिक करना चाहते थे पर एलबीडब्ल्यू हो गए। उन्होंने 9 गेंदें खेलीं पर कोई रन नहीं बनाया।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 13/3 (5 ओवर)

Mar 29, 2022  |  10:04 PM (IST)
राहुल त्रिपाठी का नहीं खुला खाता

हैदराबाद को दूसरा झटका राहुल त्रिपाठी के रूप में लगा है। विलियमसन के आउट होने पर बल्लेबाजी के लिए आए राहुल बिना खाता खोले ही आउट हो गए। उन्होंने 3 गेंदें खेलीं। राहुल को कृष्णा ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। कृष्णा का यह ओवर मेडन रहा।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 7/2 (4 ओवर)
 

Mar 29, 2022  |  09:48 PM (IST)
केन विलियमसन सस्ते में लौटे पवेलियन

हैदराबाद ने निराशाजनक आगाज किया है। केन विलियमसन 7 गेंदों में महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्होंने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया। विलियमसन लेंथ गेंद को डिफेंड करना चाहते थे पर गेंद बल्ले से लगकर विकेट के पीछे चल गई। विकेटकीपर सैमसन ने कैच पकड़ने की कोशिश की पर गेंद छिटग गई। हालांकि, स्लिप में खड़े पडिक्कल ने गेंद को पकड़ लिया।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 3/1 (2 ओवर)
 

Mar 29, 2022  |  09:38 PM (IST)
लक्ष्य का पीछा करने आए विलियमसन-अभिषेक

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का आगाज हो चुका है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान केन विलियमसन और अभिषेक शर्मा आए हैं। राजस्थान की तरफ से पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया, जिसमें सिर्फ 2 रन गए। यह रन विलियमसन ने जुटाए।

SRH vs RR Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद 2/0 (1 ओवर)
 

Chandrayaan 3