लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IPL
  • LIVE IPL 2021 live Score MI vs KKR Live Cricket Score Streaming Online mumbai vs kolkata live cricket today ma
Live Blog

IPL 2021, MI vs KKR Highlights: कोलकाता ने मुंबई को दी करारी मात, पहुंची चौथे पायदान पर

Updated Sep 24, 2021 | 09:31 AM IST

IPL 2021, MI vs KKR Highlights: डिफेंडिग चैंपियन मुंबई इंडियन्स को केकेआर के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा है। लगातार दूसरी हार के बाद मुंबई की टीम छठे पायदान पर और लगातार दूसरी जीत के बाद केकेआर चौथे पायदान पर पहुंच गई है।

Loading ...
IPL 2021, MI vs KKR Live Score

IPL 2021, MI vs KKR: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आज पिछले बार की चैंपियन मुंबई इंडियन्स को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सकी और 20 ओवर में 6 विकेट पर 155 रन का स्कोर खड़ा कर सकी। जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को कोलकाता ने धमाकेदार अंदाज में 7 विकेट और 29 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया।

शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर और राहुल त्रिपाठी केकेआर की जीत के हीरो रहे। अय्यर और गिल ने टीम को तेज शुरुआत दी। गिल के आउट होने के बाद अय्यर के साथ राहुल त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला। दोनों खिलाड़ियों ने धमाकेदार अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। राहुल त्रिपाठी 42 गेंद में 74 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंद में 53 रन बनाए। दोनों ने अपनी पारियों में 3-3 छक्के जड़े।

युवाओं ने दिलाई केकेआर को धमाकेदार जीत
जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को केकेआर ने राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत हासिल कर लिया। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने केकेआर को शानदार शुरुआत दिलाई और 4 ओवर में 1 विकेट पर 40 रन तक पहुंचा दिया। गिल के आउट होने के बाद अय्यर के साथ राहुल त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला और रन गति को बनाए रखा। 9.3 ओवर में कोलकाता ने 100 रन के आंकड़े को पार करके अपनी जीत तय कर ली थी। अंत में त्रिपाठी ने जीत की औपचारिकता 38 गेंद में 67 रन की नाबाद पारी खेलकर पूरी कर दी।

मुंबई की शानदार शुरुआत
रोहित शर्मा और क्विटन डिकॉक ने मुंबई के लिए पारी की शुरुआत की। दोनों ने केकेआर के गेंदबाजों के खिलाफ हल्ला बोलते हुए 5.5 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए और पॉवर प्ले में 57 रन बगैर किसी नुकसान के जोड़ दिए। रोहित ने इस दौरान 20 गेंद में 27 और डिकॉक ने 16 गेंद में 27 रन का योगदान दिया। 

बीच के ओवरों में विकेट गंवाकर मुंबई ने खोई लय
मुंबई के लिए पहले विकेट के लिए रोहित और डिकॉक की जोड़ी ने 78 रन जोड़े। लेकिन रोहित के 30 गेंद में 33 रन की पारी खेलकर आउट होने के बाद रन गति लगातार कम होती गई। पिच पर पैर जमा चुके क्विंटन डिकॉक भी खुलकर रन नहीं बना पा रहे थे। डिकॉक मुंबई को 14.5 ओवर में 100 रन के पार पहुंचाने के बाद पवेलियन लौट गए। उन्होंने 55(42)  रन बनाए। केकेआर के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में शानदार वापसी की और लगातार विकेट झटककर मुंबई को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया।
रोहित और डिकॉक के अलावा मुंबई का और कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पोलार्ड ने 21(15), ईशान किशन ने 14(13) और क्रुणाल पांड्या ने 12(9) रन की पारी खेली।  कोलकाता के लिए फर्ग्युसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 2-2 और सुनील नरेन ने 1 विकेट हासिल किया। 

ऐसी है दोनों की प्लेयिंग इलेवन: 

मुंबई इंडियंस - क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा(कप्तान) सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, सौरभ तिवारी, किरोन पोलार्ड (कप्‍तान), क्रुणाल पांड्या, एडम मिलने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्‍ट।

कोलकाता नाइटराइडर्स - वेंकटेश अय्यर, शुभमन गिल, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्‍तान), आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, लोकी फर्ग्‍यूसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती।

Sep 23, 2021  |  11:02 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता ने जीता मैच

केकेआर ने जीत के लिए मिले 156 रन के लक्ष्य को राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 15.1 ओवर में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ केकेआर अंक तालिका में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई लगतार दूसरी हार के बाद छठे पायदान पर खिसक गई है। 

Sep 23, 2021  |  10:55 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: बुमराह ने किया मोर्गन का शिकार, कोलकाता को लगा तीसरा झटका

WICKET!!! कोलकाता को तीसरा झटका भी जसप्रीत बुमराह ने पारी के 15वें ओवर मे ंदिया। उनकी गेंद पर इयोन मोर्गन ट्रेंट बोल्ट के हाथों लपके गए। उन्होंने 8 गेंद में 7 रन बनाए। 

Sep 23, 2021  |  10:53 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 14 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 147/2 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 14 ओवर में दो विकेट खोकर 147 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 67*(38) और इयोन मोर्गन 7*(7) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए 14वां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। 

Sep 23, 2021  |  10:52 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 13 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 145/2 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 13 ओवर में दो विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 66*(35) और इयोन मोर्गन 6*(4) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए 13वां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। 

Sep 23, 2021  |  10:46 PM (IST)
राहुल त्रिपाठी ने मचाया धमाल
Sep 23, 2021  |  10:42 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता को लगा दूसरा झटका, अय्यर बने बुमराह का शिकार

WICKET!!! 

Sep 23, 2021  |  10:39 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: त्रिपाठी ने छक्के का साथ पूरा किया अर्धशतक

राहुल त्रिपाठी ने जसप्रीत बुमराह की गेंद पर 12वें ओवर में शानदार छक्का जड़कर अपना अर्धशतक 29 गेंद में पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 5  चौके और 2 छक्के जड़े। 

Sep 23, 2021  |  10:35 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 11 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 117/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 44*(28) और वेंकटेश अय्यर 53*(29) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए 11वां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। 

Sep 23, 2021  |  10:33 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score:अय्यर ने जड़ा धमाकेदार अर्धशतक

अपना दूसरा मैच खेल रहे वेंकटेश अय्यर ने 25 गेंद में पहला अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े। 

Sep 23, 2021  |  10:29 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 10 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 111/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 111 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 43*(27) और वेंकटेश अय्यर 48*(24) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए दसवां ओवर बुमराह ने फेंका। 

Sep 23, 2021  |  10:26 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 9 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 97/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 97 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 36*(23) और वेंकटेश अय्यर 46*(22) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए नौवां ओवर क्रुणाल पांड्या ने फेंका।

Sep 23, 2021  |  10:24 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: दूसरे विकेट के लिए तूफानी अर्धशतकीय साझेदारी

दूसरे विकेट के लिए राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर ने 31 गेंद में अर्धशतकीय साझेदारी पूरी कर ली। इसमें 18 रन का योगदान त्रिपाठी ने और 31 रन का अय्यर ने दिया। जबकि 2 रन अतिरिक्त के रूप में आए।

Sep 23, 2021  |  10:21 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 8 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 85/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 8 ओवर में एक विकेट खोकर 85 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 25*(19) और वेंकटेश अय्यर 45*(20) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए सातवां ओवर राहुल चाहर ने फेंका। 

Sep 23, 2021  |  10:18 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 7 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 74/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर ने 7 ओवर में एक विकेट खोकर 74 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 18*(15) और वेंकटेश अय्यर 41*(18) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए छठा ओवर क्रुणाल ने फेंका। 

Sep 23, 2021  |  10:13 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 6 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 63/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। कोलकाता ने 6 ओवर(पॉवर प्ले) में एक विकेट खोकर 63 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 16*(12) वेंकटेश अय्यर 33*(15) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए छठा ओवर एडम मिलने ने फेंका। 

Sep 23, 2021  |  10:16 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: 5 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 51/1 रन

मुंबई इंडियन्स द्वारा जीत के लिए दिए 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर को शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी ने ताबड़तोड़ शुरुआत दी। कोलकाता ने 5 ओवर में एक विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। 4.1 ओवर में केकेआर ने 50 रन के आंकड़े को पार कर लिया। राहुल त्रिपाठी 8*(8) वेंकटेश अय्यर 30*(13) रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई के लिए पांचवां ओवर क्रुणाल पांड्या ने फेंका। 

Sep 23, 2021  |  10:03 PM (IST)
IPL 2021, MI vs KKR Live Score: कोलकाता पचास रन के पार

कोलकाता ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 4.1 ओवर में 50 रन पूरे कर लिए।

Chandrayaan 3