लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • IPL
  • TATA IPL 2022 Live Score Online RCB vs MI Live Cricket Score Today Match Bangalore vs Mumbai Pitch Report SCORE UPDATES
Live Blog

RCB vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस को मिली एक और शिकस्त, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लगाई जीत की हैट्रिक

Updated Apr 11, 2022 | 04:17 PM IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल 2022 में मुंबई इंडियंस (एमआई) को करारी शिकस्त दी है।

Loading ...
Bangalore vs Mumbai Highlights

पांच बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडिंयस की 15वें सीजन में हालत खस्ता होती जा रही है। मुंबई जीत को तरस गई है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के हाथों 7 विकेट से शिकस्त का सामना करना पड़ा। एमआई की मौजूदा सीजन में यह लगातार चौथी हार है। वहीं, आरसीबी ने पहले मैच गंवाने के बाद जीत की हैट्रिक लगाई है। मुंबई ने 152 रन का टारगेट दिया था, जिसे बैंगलोर ने 3 तीन विकेट के नुकसान पर 18.3 ओवर में हासिल कर लिया। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए बैंगलोर ने अच्छा आगाज किया। कप्तान फाफ डुप्वेसिस और अनुज रावत ने पहले विकेट के लिए 50 रन की पार्टनरशिप की। हालांकि, डुप्लेसिस अपने अंदाज में नजर नहीं आए और वह 24 गेंदों में सिर्फ 16 रन ही बना सके। उन्हें  उनादकट ने नौवें ओवर में पवेलियन भेजा। इसके बाद रावत ने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी की। रावत 17वें ओवर में रमनदीप सिंह की डायरेक्ट हिट पर रन आउट हुए। उन्होंने 47 गेंदों में 2 चौकों और 6 छक्कों के दम पर 66 रन की पारी खेली। वहीं, कोहली 19वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रेविस का शिकार बने। उन्होंने 36 गेंदों में 5 चौकों के जरिए 48 रन जुटाए। 

मुंबई के लिए सूर्यकुमार का चला बल्ला

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करने उतरी मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 151 रन जुटाए। ईशान किशन (26) और रोहित शर्मा (26) ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े। हालांकि, अच्छे आगाज के बावजूद मुंबई की टीम लड़खड़ा गई। डेवाल्ड ब्रेविस (8), तिलक वर्मा (0), कीरोन पोलार्ड (0) और रमनदीन सिंह (6) का बल्ला खामोश रहा।

ऐसे में सूर्यकुमार यादव ने एक छोर संभाले रखा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने सातवें विकेट के लिए जयदेव उनादकट (14 गेंदों में नाबाद 13) के साथ 72 रन की अटूट साझेदारी की। सूर्यकुमार 37 गेंदों में 5 चौकों और 6 छक्कों की बदौलत 68 रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर के लिए वनिन्दु हरसंग और हर्षल पटेल ने दो-दो जबकि आकाश दीप ने एक विकेट चटकाया। मुंबई का एक खिलाड़ी रन आउट होकर पवेलियन लौटा।

आरसीबी ने जीता टॉस, किया गेंदबाजी का फैसला
मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मुंबई ने जयदेव उनादकट और रमनदीप सिंह को मौका दिया। आसीबी की टीम में ग्लैन मैक्सेवल की वापसी हुई। डेनियल सैम्स और टिम डेविड को मुंबई ने एकादश से बाहर कर दिया। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर प्लेइंग 11: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, डेविड विली, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हर्षल पटेल, वनिन्दु हसरंगा, मोहम्मद सिराज , आकाशदीप।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, कीरोन पोलार्ड, रमनदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, बासिल थंपी, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह।

Apr 09, 2022  |  11:32 PM (IST)
बैंगलोर ने मुंबई को 7 विकेट से दी मात

बैंगलोर ने मुंबई को 7 विकेट से धूल चटाई है। 19वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रेविस ने बैंगलोर को तीसरा झटका दिया। उन्होंने कोहली (36 गेंदों में 48) को एलबीडब्ल्यू किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए ग्लेन मैक्सवेल (नाबाद 8) ने अगले दो गेंदों पर चौका जड़कर आरसीबी को जीत दिला दी। वहीं, कार्तिक 7 रन बनाकर नाबाद रहे। 

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 152/3 (18.3 ओवर)

Apr 09, 2022  |  11:17 PM (IST)
बैंगलोर को 12 गेंदों में 8 रन की जरूरत

बैंगलोर को जीत के लिए 12 गेंदों में 8 रन की जरूरत है। विराट कोहली 48 और दिनेश कार्तिक 7 के निजी स्कोर पर हैं। कार्तिक ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिक्स जड़ा।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 144/2 (18 ओवर)

Apr 09, 2022  |  11:10 PM (IST)
ओपनर अनुज रावत हुए रन आउट

बैंगलोर का दूसरा विकेट ओपनर अनुज रावत के तौर पर गिरा है। टिककर बल्लेबाजी कर रहे रावत रन आउट हो गए। उन्होंने 47 गेंदों में 2 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 66 रन की पारी खेली। रावत 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रन आउट हुए। कोहली ने लेग साइ़ड में फ्लिक किया, जिसके बाद रमनदीप सिंह ने डारयरेक्ट हिट किया और रावत को पवेलियन लौटना पड़ा। 

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 131/2 (17 ओवर)

Apr 09, 2022  |  11:03 PM (IST)
रावत ने पोलार्ड पर लगाया सिक्स

रावत किसी के काबू में आते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने 16वां ओवर करने आए पोलार्ड पर शानदार छक्का लगाया। उन्होंने पांचवीं गेंद को पुल कर दिया, जो डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से बाउंड्री के बाहर चली गई। रावत 60 और कोहली 40 के निजी स्कोर पर हैं।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 122/1 (16 ओवर)

Apr 09, 2022  |  11:00 PM (IST)
कोहली को मिला जीवनदान

कोहली को बेसिल थंपी द्वारा किए गए 15वें ओवर में एक जीवनदान मिला है, जो मुंबई की परेशानी बढ़ा सकता है। दरअसल, कोहली ने पहली गेंद पर पुल किया मगर ब्रेविस ने डीप स्क्वायर लेग पर कैच छोड़ दिया। इतना ही नहीं गेंद पर चौका भी मिला।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 111/1 (15 ओवर)

Apr 09, 2022  |  10:41 PM (IST)
तेज गेंदबाज बेसिल थंपी की हुई धुनाई

तेज गेंदबाज बेसिल थंपी की 12वें में धुनाई हुई। विराट कोहली ने पहली गेंद पर चौका मारा और चौथी पर एक रन लिया। इसके बाद रावत ने पांचवीं गेंद पर छक्का और छठी गेंद पर चौका लगाया।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 86/1 (12 ओवर)

Apr 09, 2022  |  10:31 PM (IST)
अब रावत और कोहली ने संभाला मोर्चा

डुप्लेसिस के जाने के बाद अब अब रावत और विराट कोहली ने मोर्चा संभाल लिया है। रावत 37 और कोहली 13 रन के निजी स्कोर पर हैं।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 71/1 (11 ओवर)

Apr 09, 2022  |  10:23 PM (IST)
कप्तान डुप्लेसिस लौटे पवेलियन

बैंगलोर को पहला झठका डुप्लेसिस के तौर पर लगा है। बैंगलो के कप्तान 24 गेंदों में 16 रन बनाकर नौवें ओवर में उनादकट का शिकार बन गए। उन्होंने इस दौरान एक चौका लगाया। वह बड़ा शॉट जमाने  की फिराक में थे पर लॉन्ग ऑन की दिशा में सूर्यकुमार के हाथों लपके गए।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 53/1 (9 ओवर)

Apr 09, 2022  |  10:19 PM (IST)
बैंगलोर का पचासा कंप्लीट

बैंगलोर का पचासा कंप्लीट हो चुका है और मुंबई को विकेट की तलाश है। रावत 29 और डुप्लेसिस 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 50/0 (8 ओवर)

Apr 09, 2022  |  10:12 PM (IST)
रावत ने मुरुगन पर छक्का-चौका मारा

रावत ने सातवां ओवर करने आए मुरुगन अश्विन के खिलाफ अपने हाथ खोले। उन्होंने पहली गेंद पर छक्का और तीसरी गेंद पर चौका मारा। इसके अलावा रावत ने एक और डुप्लेसिस ने दो रन जुटाए। वहीं, एक रन वाइड का आया।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 45/0 (7 ओवर)

Apr 09, 2022  |  10:05 PM (IST)
मुरुगन अश्विन ने शानदार ओवर निकाला

मुरुगन अश्विन ने मुंबई के लिए शानदार ओवर निकाला है। उन्होंने पांचवें ओवर में महज एक रन खर्च किया, जो रावत ने पहली गेंद पर बनाया। इसके बाद डुप्लेसिस ने अगली पांच गेंदों पर कोई रन नहीं जुटाया।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 27/0 (5 ओवर)

Apr 09, 2022  |  10:01 PM (IST)
बेसिल थंपी ने किफायती ओवर डाला

बेसिल थंपी ने चौथे ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने एक वाइड समेत पांच रन दिए। रावत और डुप्लेसिस ने दो-दो रन बनाए।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 26/0 (4 ओवर)

Apr 09, 2022  |  09:56 PM (IST)
कप्तान रोहित ने बुमराह को थमाई गेंद

कप्तान रोहित ने सातवें ओवर में जसप्रीत बुमराह को गेंद थमाई, जिसमें 7 रन आए। अनुज रातव ने चार और डुप्लेसिस ने एक रन जुटाया। दो रन लेग बाई के आए। 

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 21/0 (3 ओवर)

Apr 09, 2022  |  09:48 PM (IST)
अनुज रावत ने उनादकट पर लगाए दो छक्के

ओपनर अनुज राने दूसरा ओवर करने आए जयदेव उनादकट पर लगातार दो छक्के लगाए। उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद को उठाकर बाउंड्री के पार भेजा। 

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 14/0 (2 ओवर)

Apr 09, 2022  |  09:41 PM (IST)
लक्ष्य का पीछा करने उतरे डुप्लेसिस-रावत

बैंगलोर की तरफ से लक्ष्य का पीछा करने के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत आए हैं। मुंबई की गेंदबाजी आक्रमण की कमान बेसिल थंपी ने संभाली। उन्होंने पहले ओवर में दोनों खिलाड़ियों को बांधे रखा और एक रन दिया। एक रन लेग बाई का आया।

RCB vs MI Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 1/0 (1 ओवर)

Apr 09, 2022  |  09:19 PM (IST)
मोहम्मद सिराज ने लुटाए 23 रन

मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन लुटा डाले। सूर्यकुमार ने पहली, पांचवीं और आंतिम गेंद पर छक्का जड़ा। सूर्यकुमार 62 और उनादकट 12 रन बनाकर टिके हैं।

RCB vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस 144/6 (19 ओवर)

Apr 09, 2022  |  09:05 PM (IST)
मुंबई इंडियंस का सैकड़ा कंप्लीट

मुंबई इंडियंस का सैकड़ा कंप्लीट हो चुका है। सूर्यकुमार 36 और उनादकट 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं। सूर्यकुमार ने 16वें ओवर में चौका और 17वें ओवर में सिक्स जमाया।

RCB vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस 108/6 (17 ओवर)

Chandrayaan 3