लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Cricket News
  • Frome David Warner to Virat Kohli Top five Batsmen with highest scores in World Test Championship

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में खेली गईं पांच सबसे बड़ी पारियां, डेविड वॉर्नर टॉप तो विराट कोहली इस नंबर पर

Updated Jun 10, 2021 | 07:45 IST |

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कई खिलाड़ियों ने यादगार पारियां खेलीं। आइए आपको चैंपियनशिप में खेली गईं सबसे बड़ी पारियों के बारे में बताते हैं।

Loading ...
1/ 5
तस्वीर साभार: AP

टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम दर्ज है। उन्होंने नवंबर 2019 में एडिलेड में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 335 रन बनाए थे। उन्होंने 418 गेंदों का सामना करते हुए 39 चौके और 1 छक्का लगाया था।

2/ 5
तस्वीर साभार: Twitter

इंग्लैंड के बल्लेबाज जैक क्रॉली ने अगस्त 2020 में पाकिस्तान के खिलाफ 393 गेंदों में 267 रन की पारी खेली थी। उन्होंने साथैम्पटन में अपनी पारी के दौरान 34 चौका और 1 छक्का जड़ा था। 

3/ 5
तस्वीर साभार: AP

चैंपियनशिप में सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में लिस्ट में तीसरा नंबर भारतीय कप्तान विराट कोहली का है। 'रन मशीन' के नाम से मशहूर कोहली ने अक्टूबर 2019 में दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध नाबाद 254 रन बनाए थे। उन्होंने 336 गेंदें खेलीं और 33 चौके और 2 छक्का मारे। पुणे में हुआ यह मैच भारत ने एक पारी और 137 रन से अपने नाम किया था।

5/ 5
तस्वीर साभार: AP

लिस्ट में पांचवें नंबर पर श्रीलंका के दिमुथ करुणारत्ने हैं। करुणारत्ने ने पेल्लेकेले में बांग्लादेश के खिलाफ 437 गेंदों में 244 रन की पारी खेली थी। उन्होंने पारी में 24 चौके जमाए थे। 

Chandrayaan 3

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | क्रिकेट (Cricket News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल