लाइव टीवी

3 साल के बच्चे के शरीर के अंदर पाई गई 11 सुईयां, 6 महीने से तड़प रहा था मासूम, सर्जरी करने वाले डॉक्टर हैरान

Updated Mar 05, 2020 | 15:20 IST

3 साल के एक बच्चे की सर्जरी के दौरान डॉक्टर भी हैरान रह गए क्योंकि 3 साल के मासूम बच्चे के शरीर के भीतर से 11 सुईंयां निकाली गई।  

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
चाइल्ड क्रुएल्टी केस

नई दिल्ली : तेलंगाना में 3 साल के एक बच्चे के साथ बेहद दर्दनाक घटना हुई है। बच्चे के शरीर के भीतर से 11 सुईयां निकाली गई है। बताया जाता है कि बच्चे ने प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की है जिसके बाद उसकी सर्जरी कराई गई। सर्जरी के दौरान डॉक्टर भी हैरान रह गए क्योंकि 3 साल के मासूम बच्चे के शरीर के भीतर से 11 सुईंयां निकाली गई।  

ये मामला तब प्रकाश में आया जब बच्चे को स्थानीय अस्पताल चेकअप के लिए ले जाया गया। बच्चा बीमार था और उसे 5-6 महीनों से शरीर के निचले हिस्से में और प्राइवेट पार्ट में दर्द था। द न्यूजमिनट की रिपोर्ट के मुताबिक बच्चे के पेरेंट्स ने उसे शुरुआत में डॉक्टर से दिखवाया लेकिन उसका दर्द कम नहीं हुआ। 

बच्चे के पेरेंट्स ने बताया कि रविवार को वे हैरान रह गए जब उन्हें पता चला कि उसके पीठ में सुई है। बच्चा पिछले कुछ दिनों से चलने-फिरने में भी असक्षम था। 

इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए। वहां बताया गया कि बच्चा पिछले छह महीने से बीमार है और उसके परिजन उसके स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान थे। इसके बाद डॉक्टरों ने उसका एक्स-रे किया। इसके बाद डॉक्टरों ने जो बताया उसे सुनकर परिजनों की सांसें थम गई।

डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के शरीर के अंदर 10 और सुईंयां थी जिसके कारण बच्चा दर्द से तड़पता रहता था। डॉक्टरों ने बच्चे की सर्जरी की और उसके शरीर से 8 सुईंयां निकाली। डॉक्टरों ने बताया कि बाकी की तीन सुईंयां उसके शरीर के संवेदनशील हिस्सों में अटकी हैं।   

पेरेंट्स ने इस संबंध में पुलिस में एक मामला दर्ज करा दिया है जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिजनों ने बताया कि उन्हें कुछ लोगों पर शक है। पुलिस ने इस संबंध में आईपीसी की धारा 324 और 75 के तहत चाइल्ड क्रुएल्टी का केस दर्ज कर लिया है।