लाइव टीवी

Gurugram: 16 साल के किशोर ने चचेरी बहन को बिस्तर से बांधा, किया रेप

Updated Nov 17, 2019 | 09:30 IST | भाषा

एक 16 साल के लड़के के बहन को बिस्तर से बांधकर रेप करने का मामला सामने आया है। गुरुग्राम के सेक्टर-51 में हुई घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Loading ...
बिस्तर से बांधकर चचेरी बहन से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

गुरुग्राम: सेक्टर-51 में एक 16 वर्षीय किशोर ने रिश्ते की बहन को कथित रूप से बिस्तर से बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार की है लेकिन शुक्रवार को मामले की जानकारी तब हुई जब 15वर्षीय किशोरी स्कूल में बेहोश होकर गिर गई और उसने शिक्षिका से अपनी आपबीती बताई।

गुरुग्राम के जनसंपर्क अधिकारी सुभाष बोकान ने बताया कि पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक आरोपी की मां की तबीयत खराब होने की वजह से उसने बेटी को घरेलू कामकाज में मदद करने के लिए भेजा था।

बोकान ने बताया कि जब आरोपी की मां डॉक्टर से मिलने गई थी तब लड़की और लड़का पर अकेले थे। उन्होंने बताया कि शिकायत के मुताबिक आरोपी किशोर ने लड़की के हाथ-पैर बिस्तर से बांध दिए और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बोकान के अनुसार मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।