लाइव टीवी

मुंबई: 58 वर्षीय डॉक्टर ने मरीज को बनाया हवस का शिकार, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

Updated Oct 14, 2019 | 17:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Doctor rapes Women patient: पीड़िता आरोपी डॉक्टर के पास ईलाज करवा रही थी। एक दिन नींद का इंजेक्शन देकर डॉक्टर ने आपत्तिजनक हालत में उसका वीडियो बना लिया।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

Doctor circulates video clip of patient। मुंबई: मेघवाड़ी पुलिस ने एक 58 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है जिस पर मरीज के साथ रेप करने और उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। साथ ही कथित तौर पर डॉक्टर ने मरीज का अश्लील वीडियो भी बनाया और ऑनलाइन मैसेजिंग ऐप पर यह क्लिप वायरल कर दिया। कोर्ट ने रविवार को वंशराज द्विवेदी नाम के आरोपी को 17 अक्टूबर तक के लिए पुलिस की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट इलाके में रहने वाली 27 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह साल 2015 में आरोपी के संपर्क में आई थी। पीड़िता पाइल्स की समस्या से जूझ रही थी और क्लिनिक चलाने वाले द्विवेदी ने उसका ईलाज करना शुरु किया।

पीड़िता की ओर से दायर की गई शिकायत के अनुसार द्विवेदी ने 28 मई 2015 को उसे उस वक्त इजेंक्शन दिया जब उसे दर्द हो रहा था। इस दौरान उसे क्लिनिक में ही 45 मिनट के लिए नींद आ गई। जब महिला वापस लौटी तो उसे फोन पर द्विवेदी की ओर से भेजी गई एक वीडियो क्लिप मिली। इसमें द्विवेदी और पीड़िता आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे थे। दायर की गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को इस बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी दी।

जब क्लिनिक जाकर पीड़िता ने इस बात पर विरोध जताया तो डॉक्टर ने उसे धमकाया और शारीरिक संबंध नहीं बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। वह कोई मरीज नहीं होने पर पीड़िता को क्लिनिक में बुलाता था। दिसंबर 2018 में पीड़िता की शादी हो गई और वह मलाड इलाके में रहने चली गई। इसी के साथ उसने द्विवेदी के साथ सभी संपर्क खत्म कर दिए लेकिन कुछ समय पहले डॉक्टर द्विवेदी ने फिर से पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया और ऐसा नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

इस बार पीड़िता ने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया। बीते 3 अक्टूबर को पीड़िता के पति को उसके फोन पर एक वीडियो क्लिप मिला जिसमें उसकी पत्नी एक अन्य शख्स के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रही थी। पति ने पुलिस स्टेशन जाकर इस बारे में शिकायत की और द्विवेदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। सबूत के तौर पर वीडियो क्लिप पुलिस को सौंप दी गई। बीते शनिवार को द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।