लाइव टीवी

Delhi Rape: दिल्ली में 6 साल की बच्ची के साथ रेप, हालत गंभीर, पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

Updated Aug 11, 2021 | 22:46 IST

Delhi Crime: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली में एक 6 साल की नाबालिग बच्ची के साथ उसके पड़ोसी ने बलात्कार किया है। पीड़िता की हालत गंभीर है और उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। परिजनों का दावा है कि पीड़िता को कोई मेडिकल सहायता नहीं दी गई। पुलिस उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रही है। 

मामला दिल्ली के मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी इलाके की है। दिल्ली पुलिस को बुधवार दोपहर 11 बजे एक कॉल आई जिसमें बताया गया एक 6 साल की बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। जब बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट आई तो पता लगा कि बच्ची के साथ बलात्कार किया गया है। फिलहाल पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। 

स्थानीय विधायक ने कहा कि पीड़िता की हालत नाजुक है और दिल्ली कैंट की घटना के बाद यह एक और शर्मनाक घटना है। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, 'अभी LBS हॉस्पिटल में पहुँचा हूँ। दिल्ली कैंट के बाद त्रिलोकपुरी 22 ब्लॉक में एक और 6 साल की दलित बेटी का रेप। और देश के गृहमंत्री कुम्भकर्ण की नींद में सोए हुए है। दिल्ली पुलिस ने 3 बजे से परिवार वालों को हिरासत में ले रखा है।'