लाइव टीवी

दिल्ली में एक कुत्ते के साथ सरेआम बर्बरता, दोपहिया वाहन से बांधकर सड़क पर घसीटा

Updated Jun 03, 2020 | 19:49 IST

A Dog dragged on road in Delhi: दिल्ली में एक कुत्ते को दोपहिया वाहन से बांधकर सड़क पर घसीटने का मामला सामने आया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
कुत्ते को सड़क पर घसीटा।
मुख्य बातें
  • दिल्ली में कुत्ते के साथ सरेआम बर्बरता
  • राहगीर के टोकने के बाद आरोपी भाग गया
  • कुत्ते को एक शेल्टर होम में रखा गया है

नई दिल्ली: हाल ही में केरल के मल्लपुरम में एक गर्भवती हथिनी मानवीय क्रूरता का शिकार हुई थी। हथिनी को किसी व्यक्ति ने पटाखे से भरा अनानास खाने को दे दिया जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।  जब हथिनी ने अनानास को खाने की कोशिश की तो पटाखा उसके मुंह में ही फट गया। हथिनी के साथ क्रूरता के बाद अब राजधानी दिल्ली में एक कुत्ते के साथ सरेआम बर्बरता करने की घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने कुत्ते को दोपहिया वाहन से बांधकर सड़क पर जमकर घसीटा। वो तो भला हो एक राहगीर का जिसकी रहमदिली की वजह से कुत्ते की जान बच गई।

कुत्ते को छोड़कर फरार हो गया आरोपी

आरोपी शख्स कुत्ते को रस्सी के जरिए बांधकर घसीट रहा था। उसकी इस अमावीय हरकत पर एक स्थानीय शख्स की निगाह पड़ गई जिसके बाद उसने आरोपी को टोका। आरोपी ने घबराकर  कुत्ते की रस्सी काट दी और मौके से फरार हो गया। डॉग लवर और डिजिटल मार्केटर अभिषेक जोशी ने अपने ट्विटर अकाउंट से पीड़ित कुत्ते की तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही घटना का विवरण साझा किया। जोशी ने अपने ट्वीट में लिखा कि कुत्ते की चोटों का इलाज किया जा रहा है। क्या कोई कृपया उसे गोद लेने या पालने के लिए घर ले जा सकता है। 

कुत्ते की उम्र 2 से 6 साल के बीच

जोशी ने कहा कि कुत्ते को संजय गांधी शेल्टर में रखा गया है। उन्होंने फोन नंबर भी साझा किया, जिसपर कुत्ते को अपनाने या पालने में रुचि रखने वाले लोग संपर्क कर सकते हैं। जोशी के अनुसार, कुत्ता 2 से 6 साल का है और वह ल्हासा या पोमेरेनियन हो सकता है। जोशी ने कहा कि किसी ने भी आरोपी के वाहन का नंबर नोट के बारे में नहीं सोचा। किसी ने संजय गांधी एनिमल केयर सेंटर, राजा गार्डन, नई दिल्ली को सूचित किया जिसके बाद एक एम्बुलेंस को मौके पर भेजा गया। फिर बुरी तरह घायल कुत्ते को शेल्टर में लाया गया।