लाइव टीवी

ब्वॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कहा- भाई और दोस्त के साथ संबंध बनाओ, मना करने पर उठाया ये कदम

Updated Oct 04, 2021 | 10:55 IST

पंजाब में एक शख्स ने अपनी प्रेमिका से अपने भाई और दोस्त के साथ संबंध बनाने को कहा। जब उसने इससे इनकार कर दिया तो शख्स ने उसके साथ मारपीट की।

Loading ...
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है

नई दिल्ली: पंजाब में एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका के साथ कथित तौर पर मारपीट की। दरअसल, महिला ने अपने प्रेमी के भाई और उसके दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। ये घटना शनिवार रात नयागांव में हुई। कथित तौर पर आरोपी महिला को एक होटल में ले गया था और उसे दो पुरुषों के साथ सोने के लिए कहा था। 

महिला का प्रेमी बेरोजगार है। पीड़िता गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, वह शनिवार को अपने प्रेमी के साथ नयागांव के एक होटल में गई थी। इस दौरान युवक शराब के नशे में धुत था। होटल में महिला के प्रेमी ने उसे कमरे के बाहर इंतजार कर रहे अपने भाई और दोस्त के साथ सोने के लिए मजबूर किया।

जब महिला ने इनकार किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उस पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले के बाद महिला बेहोश हो गई और आरोपी उसे होटल के बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने रविवार सुबह महिला को घायल अवस्था में देखा और उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल ले गए। वहां से महिला को मोहाली के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया।

मामले से अवगत होने के बाद पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।