लाइव टीवी

इस शख्स ने घर को ही बना दिया कब्रिस्तान, मां को दफनाया, पिता की मौत पर मां का कंकाल निकाला, बहन को भी दफनाया

Updated Apr 05, 2021 | 15:48 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Punjab News: पंजाब के अबोहर में एक शख्स ने अपने घर में ही अपने माता-पिता और फिर बहन के शव को दफना दिया। उसने माता और पिता के कंकालों को बाहर भी निकाल लिया था।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: पंजाब के अबोहर शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घर से इंसानों की हड्डियां और खोपड़ी बरामद हुई हैं। दरअसल, रविंद्र भाटिया नाम के शख्स ने अपने घर को ही कब्रिस्तान बना डाला था। पहले उसने अपनी मां के शव को दफनाया और बाद में जब उसके पिता की मौत हुई तो मां के कंकाल को निकालकर पिता के शव को दफना दिया। बाद में इसने अपनी बहन के शव को भी घर में ही दफना दिया।

'दैनिक भास्कर' की खबर के अनुसार, अबोहर की सिद्धू नगर की गली नंबर 4 में आग लगने की घटना हुई तो दमकलकर्मी आग बुझाने पहुंचे। इसी दौरान उन्हें इस घर में एक खोपड़ी दिखी। इसके बाद मकान के मालिक से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने हैरान करने वाले खुलासे किए। भाटिया की मां की खोपड़ी किचन में रखी हुई थी। 

मां और पिता के कंकाल निकाल लिए

पूछताछ में पता चला कि 2005 में उसकी मां की मौत हो गई थी तो उसने मां को घर के आंगन में ही दफना गिया। 2012 में पिता की मौत हुई तो पहले मां के कंकाल को बाहर निकाला और फिर पिता के शव को वहीं पर दफना दिया। इसके बाद 2015 में बहन की मौत हुई। इस बार उसने पिता के कंकाल को बाहर निकालकर बहन के शव को दबा दिया। 

बदबू से परेशान थे मोहल्ल वाले

रिपोर्ट के अनुसार, ये शख्स काफी गंदे तरीके से रहता था। घर के अंदर कूड़े का ढेर था, 3-4 महीने में एक बार ही नहाता था। घर से बदबू आती थी, जिससे मोहल्ले वाले परेशान थे। उन्होंने कई बार शिकायत भी की, लेकिन कभी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने अपने माता-पिता और बहन की मौत के बारे में भी किसी को पता नहीं चलने दिया।