लाइव टीवी

अहमदाबाद : 14 साल के बच्चे के साथ किया ओरल सेक्स, वीडियो भी बनाया

Updated Feb 01, 2020 | 13:22 IST

Ahmedabad crime news: इस वीडियो में आरोपी युवक की पहचान पीड़ित लड़के के पड़ोस में रहने वाला 20 साल के जिग्नेश सोलंकी के रूप में हुई। वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाते हुए दिखता है। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
अहमदाबाद में किशोर के साथ अप्राकृतिक सेक्स। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अहमदाबाद : गुजरात में एक बेहद घिनौनी घटना सामने आई है। यहां एक 20 साल के युवक ने कथित रूप से 14 साल के बच्चे को लालच देकर ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया। इस दौरान एक तीसरे व्यक्ति ने इस कृत्य का वीडियो बनाया। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर सर्कुलेट किया गया। लड़के के पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

पीड़ित लड़के के पिता ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि उसे मनमोहन पुलिस चौकी में बुलाकर वीडियो दिखाया गया। इस वीडियो में आरोपी युवक की पहचान पीड़ित लड़के के पड़ोस में रहने वाला 20 साल के जिग्नेश सोलंकी के रूप में हुई। वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति इस घिनौने कृत्य का वीडियो बनाते हुए दिखता है। 

पीड़ित के पिता का कहना है कि उसने इस घटना के बारे में अपनी पत्नी को बताया। इसके बाद लड़के की मां ने इस बारे में उससे बात की। इस पर लड़के ने बताया कि उसके साथ यह घटना नौ महीने पहले हुई।

एफआईआर के मुताबिक पीड़ित के पिता ने कहा, 'मेरे बटे ने अपनी मां को बताया कि वह घर के बाहर पत्थर से खेल रहा था तभी आरोपी जिग्नेश वहां आया और उससे कहा कि यदि मेरा लड़का उसके साथ जाता है तो वह उसे खेलने के लिए और पत्थर देगा। आरोपी ने मेरे लड़को को मोबाइल फोन देने का भी वादा किया जिससे कि वह उस पर गेम खेल सके। इसके बाद मेरा बेटा उसके साथ गया और आरोपी ने उसके साथ ओरल सेक्स किया।'

निकोल पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एचबी झाला ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अप्राकृतिक सेक्स का मामला दर्ज किया है।