लाइव टीवी

Ahmedabad: लड़के से बात करना पड़ा भारी, आंटी ने डांटा तो लड़की ने दुपट्टे का फंदा लगाकर दे दी जान

Updated Sep 26, 2020 | 17:11 IST

लड़के से बात करने पर आंटी ने डांटा तो 14 साल की एक लड़की ने नाराज होकर घर में अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
लड़की ने फांसी लगाकर दी जान

अहमदाबाद : अहमदाबाद के गोटा एरिया में 14 साल की एक लड़की ने अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक ये मामला गुरुवार का है। दरअसल उसने एक लड़के से बात की थी जिस पर उसकी आंटी ने उसे डांटा था। आंटी की इसी डांट का उस लड़की को इतना बुरा लगा कि उसने अपनी जान देने का मन बना लिया। इसके बाद उसने बिना किसी को कुछ कहे अपने कमरे में गई और फांसी लगाकर जान दे दी।

इस मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर जे पी जड़ेजा ने बताया कि गुरुवार दोपहर को उसकी आंटी ने उसे डांटा था जिसके बाद वह चुपचाप अपने कमरे में चली गई और दुपट्टे का फंदा लगाकर उसमेंलटक कर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक उसका भाई जो पास में ही खेल रहा था अचानक से वह उस कमरे में गया तो उसने अपनी बहन को फंदे से लटकता हुआ पाया जिसके बाद उसने सभी को इसकी सूचना दी।

पूछताछ के दौरान पता चला की पीड़िता गोटा में ही स्थित एक स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा थी। उसकी अपने हीएक क्लासमेट लड़के से दोस्ती थी जिससे वह अक्सर बात करती रहती थी। एक दिन इसी तरह वह अपने घर के ही पास उस लड़के से बात कर रही थी तभी उसकी आंटी ने उसे देख लिया जिसके बाद उसे काफी डांट लगाई थी। उसने उसे चेतावनी देते हुए कहा था कि अगली बार से उसने उस लड़के से बात की तो वह उसे सजा देगी।