लाइव टीवी

4 बच्चों की मां को ब्वॉयफ्रेंड ने मारी गोली, वारदात के समय मौजूद थी 7 साल की बच्ची

Updated Sep 12, 2020 | 17:56 IST

एक शख्स ने अपनी 33 साल की गर्लफ्रेंड की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने भी सुसाइड कर लिया। दोनों के शव घर के अंदर पाए गए। महिला की 4 लड़कियां हैं, एक बच्ची की उम्र 5 महीने की है।

Loading ...
प्रेमिका को गोली मार खुद भी की आत्महत्या
मुख्य बातें
  • 4 बच्चों की मां को उसके प्रेमी ने मार डाला
  • बाद में प्रेमी ने खुद को गोली मार ली
  • प्रेमी-प्रेमिका दोनों के शव घर के अंदर पाए गए

नई दिल्ली: अमेरिका में एक प्रेमी ने अपने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। महिला 4 बच्चों की मां थी। डेनवर पुलिस ने पुष्टि की कि 33 साल की क्लैरिसा फोर्ड और उसका अज्ञात ब्वॉयफ्रेंड शुक्रवार को घर के अंदर मृत पाए गए। मृतका के पिता राल्फ फोर्ड ने बताया कि उसकी बेटी को उसके प्रेमी ने गोली मार दी और इसके बाद खुद को मार डाला।

फोर्ड ने बताया कि वारदात के समय क्लैरिसा की सात साल की बेटी घर में थी। उन्होंने कहा कि यह अविश्वसनीय दर्द है। यह एक अविश्वसनीय स्थिति है।

डेनवर पुलिस विभाग ने शनिवार को ट्वीट किया, 'घटना एक घरेलू हिंसा से संबंधित हत्या/आत्महत्या प्रतीत होती है। पीड़ित एक वयस्क महिला थी और संदिग्ध एक वयस्क पुरुष था। दोनों घर में मृत पाए गए।' जांचकर्ता किसी भी अतिरिक्त संदिग्ध की तलाश नहीं कर रहे हैं।

क्लैरिसा की चार बेटियां थीं, जिनमें से एक 5 महीने की थी। एक 3 साल की थी, बाकी दो 7 और 14 साल की थीं। अंतिम संस्कार और क्लैरिसा के बच्चों की मदद करने के लिए एक GoFundMe पेज बनाया गया है।