लाइव टीवी

Nellore video: शख्स ने बेरहमी से की महिला की पिटाई, CCTV में कैद हुई शर्मनाक हरकत

Nellore video
Updated Jun 30, 2020 | 16:32 IST

Andhra Pradesh Nellore video: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स एक महिला की काफी बेरहमी से पिटाई कर रहा है।

Loading ...
Nellore videoNellore video
तस्वीर साभार:&nbspANI
बेहद शर्मनाक है ये वीडियो
मुख्य बातें
  • पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है
  • महिला से पिटाई की ये घटना CCTV में कैद हो गई
  • आरोपी बेरहमी से महिला की पिटाई करता है, वहां मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से एक हैरान और परेशान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक महिला की काफी बेरहमी से पिटाई करता है। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स महिला को उसके बालों से पकड़कर खींचता है और उसे पीटता है। महिला दिव्यांग बताई जा रही है। 

भास्कर के रूप में पहचाना गया आरोपी नेल्लोर में आंध्र प्रदेश पर्यटन विभाग के तहत आने वाले एक होटल का डिप्टी मैनेजर है। ये घटना 27 जून की है। बताया जाता है कि महिला ने जब उससे मास्क पहनने के लिए कहा तो वो इससे नाराज हो गया और महिला के साथ मारपीट करने लगा। पुलिस ने भास्कर को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। 

बेरहमी से महिला को मारा

वीडियो में देखा जा सकता है कि जब भास्कर महिला के साथ मारपीट करता है तो अन्य कर्मचारी उसे रोकने का प्रयास करते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भास्कर ने मास्क नहीं पहन रखा है और वो अपने कैबिन से आकर महिला को बालों से पकड़कर कुर्सी से गिरा देता है और उसे मारने लग जाता है। यह भी सामने आया है कि दोनों में पहले से दुश्मनी थी। 

न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी

नेल्लोर एसपी ने कहा, 'शनिवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने तुरंत टीमों को रवाना किया। आज सुबह आरोपी की गिरफ्तारी के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार उसका चिकित्सीय परीक्षण और कोविड-19 परीक्षण किया गया। नेल्लोर पुलिस की ओर से कोई देरी नहीं हुई।' आईपीसी की धारा 354, 355 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। भास्कर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।