लाइव टीवी

'लगे कि सुसाइड है, रेप-हत्या के बाद पेड़ से लड़कियों के शव को लटका दिया था'

Updated Jun 16, 2021 | 10:37 IST

असम के कोकराझार जिले में दो नाबालिक लड़कियों से रेप एवं उनकी हत्या मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर राहत की सांस ली है। 7 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspPTI
कोकराझार जिले में दो नाबालिग लड़कियों से रेप के बाद उनकी हत्या हुई। -प्रतीकात्मक तस्वीर

गुवाहाटी : कोकराझार जिले में दो नाबालिग लड़कियों की मौत की गुत्थी असम पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मंगलवार को दावा किया कि गत शनिवार को जिन दो नाबालिग लड़कियों के शव एक पेड़ से टंगे मिले थे, इस मामले का पर्दाफाश हो गया है। पुलिस का कहना है कि 'यह दिखाने के लिए कि दोनों लड़कियों ने खुदकुशी की है, आरोपियों ने उनका रेप और हत्या करने के बाद उनके शव को पेड़ से लटका दिया।' पुलिस ने रेप एवं मर्डर के इस जघन्य हत्यकांड में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने भी इस मामले में ट्वीट किया है। 

रेप-हत्या मामले में 7 गिरफ्तार
कोकराझार के पुलिस अधीक्षक प्रतीक विजय कुमरा थुबे ने कहा, 'इस मामले में हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपियों ने दोनों नाबालिक लड़कियों से रेप किया। दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी और फिर उनके शव को पेड़ से लटका दिया। आरोपियों ने अपना अपराध कबूल लिया है। मामले की जांच के लिए रविवार को एसआईटी बनाई गई थी। इस टीम ने 72 घंटों के भीतर केस को सुलझा लिया।'

सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी मुख्यमंत्री ने भी अपने ट्वीट के जरिए दी। सरमा ने अपने एक ट्वीट में कहा, 'दो नाबालिग लड़कियों से रेप एवं उनकी हत्या के मामले को सुलझा लिया गया है। मैं रविवार को पीड़ित परिवार से मिला था। मामले में आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद काफी राहत महसूस कर रहा हूं।'

पीड़ित परिजनों से मिले थे सीएम सरमा
पुलिस ने गत शनिवार को बताया कि 16 साल एवं 14 साल की दो नाबालिग लड़कियों के शव कोकराझार जिले के एक गांव में पेड़ से लटके हुए मिले। मामला सामने आने के बाद सीएम सरमा ने पीड़ित परिवार के घर गए और परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया। दोनों नाबालिग लड़कियां एक ही परिवार से थीं।