लाइव टीवी

प्राइवेट पार्ट में सेनेटरी पैड से सोना छिपाने की कोशिश, एयरपोर्ट पर महिला हुई गिरफ्तार

Updated Feb 08, 2020 | 09:18 IST

एक महिला को कोलकाता हवाई अड्डे पर 500 ग्राम सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महिला शरीर के अंदर सोना छिपाकर ले जा रही थी।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोलकाता: सोने की तस्करी की कोशिश में एक महिला को गुरुवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। महिला ने अपने शरीर के अंदर सोना छिपा रखा था। एयरपोर्ट पर तैनात CISF के अधिकारियों ने गिरफ्तारी की है। महिला करीब 500 ग्राम सोना ले जा रही थी।

गुरुवार को आरोपी परवीन सुल्ताना अब्दुल रशीद, बैंकॉक से कोलकाता एयरपोर्ट पहुंची। वह चेकिंग से गुजर रही थी तभी एक अधिकारी को उस पर शक हुआ। चेकिंग और स्कैन के दौरान, उप-निरीक्षक रश्मि गुरुंग ने परवीन के शरीर में सोने की मौजूदगी का पता चला।

उप-निरीक्षक को उसके बारे में संदेह बढ़ा और इसके बाद परवीन को गहन तलाशी के लिए भेजा गया। फ्रिस्किंग करने पर, अधिकारियों को परवीन के शरीर के प्राइवेट पार्ट के अंदर एक पारदर्शी प्लास्टिक का पैकेट मिला। पैकेट में 500 ग्राम सोने का पाउडर था।

परवीन ने एक सेनेटरी पैड के प्राइवेट पार्ट को कवर किया था। सोने के पैकेट को जब्त करने के बाद, पुलिस ने मामले को सीमा शुल्क अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया। आगे की जांच जारी है।

शख्स ने विग में छिपाया था 27 लाख का सोना:
यह पहली बार नहीं है जब किसी ने एयरपोर्ट पर शरीर में छिपाकर सोने की तस्करी करने की कोशिश की है। पिछले साल दिसंबर में सोने की तस्करी के प्रयास में सलाउद्दीन करतलुचल नाम के एक व्यक्ति को मुंबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को 27 लाख रुपए के सोने के पाउडर के साथ पकड़ा गया था। सलाउद्दीन ने अपने विग में सोना छिपाया था।

अधिकारियों को सलाउद्दीन पर तब संदेह बढ़ा जब उन्होंने देखा कि विग की उंचाई सामान्य से ज्यादा थी। अधिकारियों को बाद में पता चला कि आरोपी ने अपने बाल काट लिए थे और गिरफ्तारी से बचने के लिए अंदर सोना छिपा रखा था। पूछताछ के दौरान सलाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि वह दो लोगों- मुनीर और आशिक के लिए सोने की तस्करी कर रहा था। मुनीर और आशिक ने कथित रूप से सलाउद्दीन की दुबई यात्रा के लिए भुगतान किया था और उसे 20,000 रुपए देने की पेशकश भी की थी।