लाइव टीवी

Baby Factory: इमारत में चलती थी बच्चा पैदा करने की फैक्ट्री, बेचे जाते थे रेप से पैदा हुए बच्चे

Updated Oct 01, 2019 | 13:30 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। रेप के बाद पैदा हुई लड़कियों को 60 हजार और लड़कों को 87 हजार रुपए में बेंचा जाता था।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: हाल ही में सामने आए एक सनसनीखेज में कुछ औरतों को बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री के तौर पर इस्तेमाल करने की खबर सामने आई है।  इन महिलाओं को इमारत में रखा जाता था और उनके साथ यौन शोषण भी किया जाता था। पुलिस ने यहां जाकर इन महिलाओं को छुड़ाया और सभी पीड़ित महिलाएं गर्भवती थीं। पुलिस ने चार बच्चों को भी बाहर निकाला है।

मामला नाइजीरिया के लागोस का है और अंतरराष्ट्रीय मीडिया में आई कई रिपोर्ट्स के अनुसार एक इमारत को बेबी फैक्ट्री के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। लड़कों को यहां 1630 डॉलर यानी करीब 1 लाख 15 हजार हजार रुपए और लड़कियों को 980 डॉलर यानी करीब 70 हजार रुपए में बेचा जा रहा था। लागोस नाइजीरिया का सबसे बड़ा शहर है और इमारत के अंदर महिलाओं को बंधक बनाकर रेप किया जाता था। यहां रह रही महिलाओं को कोई पैसे भी नहीं दिए जाते थे।

इन महिलाओं को काम देने की बहाने या किडनैप करके लागोस लाया गया था और फिर यहां उनके साथ यौन शोषण किया जाने लगा। पुलिस ने सोमवार को इमारत पर छापा मारा और 19 महिलाओं व 4 बच्चों को यहां से निकाला। डेली मेल की रिपोर्ट की मानें तो इमारत से बिना किसी ट्रेनिंग के यहां काम कर रहीं दो नर्सों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कुछ लोगों ने इलाके में बड़ी संख्या में एक साथ गर्भवती महिलाओं को देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया।