लाइव टीवी

शादीशुदा इंजीनियर ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ किया रेप, ले उड़ा नकद और ज्वेलरी

Updated Mar 29, 2020 | 15:58 IST

Engineer arrested for raping woman in Bengaluru: कर्नाटक में एक शादीशुदा इंजीनियर ने शादी का झांसा महिला के साथ रेप किया। आरोपी ने महिला से नकद और ज्वेलरी भी हड़प कर ली।

Loading ...
सांकेतिक फोटो

नई दिल्ली: बेंगालुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में डेटिंग ऐप के जरिए एक महिला को हवस का शिकार बनाना का मामला सामने आया है। पुलिस ने कथित तौर पर बलात्कार और धोखाधड़ी के इस मामले में एक 41 वर्षीय इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डेटिंग ऐप के माध्यम से पिछले साल 39 वर्षीय महिला के संपर्क में आया था। आरोपी की पहचान वेंकटेशपुरा के विनोद कुमार के रूप में हुई है। शादीशुदा विनोद ने महिला से कई महीनों तक अपनी शादी को लेकर झूठ बोला। आरोपी ने महिला को झांसा दिया कि वह उससे शादी करेगा। उसने इस दौरान महिला से कई लाख रुपए नकद और सोने की ज्वेलरी भी हड़प कर ली।

दोनों की कई मौकों पर मुलाकात हुई

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बंदेपाल्या पुलिस ने कहा कि आरोपी विनोद कुमार सितंबर 2019 में कथित तौर पर महिला के संपर्क में आया और उसने खुद को अविवाहित बताया। बाद में दोनों की कई मौकों पर मुलाकात हुई। विनोद ने महिला से शादी करने का वादा किया और उसे यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि जब महिला को पता चला कि विनोद एक शादीशुदा आदमी है तो उसने संपर्क करना बंद कर दिया। महिला ने आरोप लगाया कि विनोद ने उससे 12 लाख रुपए की नकदी और सोने के गहने हड़प कर लिए। 

आखिरी बार आरोपी जन्मदिन के दिन घर गया

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया, 'विनोद मुझसे कहा कि उसे एक समस्या आ गई है जिसे हल करने के लिए पैसों की जरूरत है। इसके बाद विनोद ने मुझसे पैसे और सोना ले लिया।' शिकायतकर्ता ने कहा कि वह बार-बार विनोद से उसके पैसे और गहने वापस करने के लिए कहती रही लेकिन उसने नहीं लौटाया। वहीं, पुलिस अधिकारी ने कहा कि विनोद 21 मार्च को महिला को जन्मदिन की शुभकामना देने के लिए बंदेपाल्या के पास उसके घर गया। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने मौके से भागने से पहले महिला का यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद महिला ने सोमवार को इस घटना की शिकायत की और हमने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विनोद के खिलाफ बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। विनोद को अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।