लाइव टीवी

महिला ने कराया अपने पति का अपहरण, दी 2 लाख रुपए की सुपारी, ये है कारण

kidnapping
Updated Jun 16, 2020 | 10:51 IST

एक महिला ने सुपारी देकर अपने पति का अपहरण कराया, क्योंकि वो दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा था। महिला ने इसके लिए 4 लाख रुपए की सुपारी दी। पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Loading ...
kidnappingkidnapping
अपहरणकर्ताओं ने 10 लाख की फिरौती भी मांगी
मुख्य बातें
  • दूसरी शादी पर अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा था शख्स
  • इसी के बाद पहली पत्नी ने अपने पति के अपहरण की योजना बनाई
  • महिला ने अपहरण करने के लिए अपहरणकर्ताओं को 2 लाख रुपए दिए

नई दिल्ली: एक 32 वर्षीय महिला ने अपने पति का अपहरण करा दिया क्योंकि वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ कर्नाटक के बेंगलुरु में रहने लगा था। हालांकि, पुलिस ने उस व्यक्ति को हासन जिले से बचा लिया है। पुलिस ने अपहरण के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है। पुलिस ने कहा कि चारों ने कथित तौर पर शाहिद शेख नाम के एक शख्स का अपहरण करने की सुपारी ली थी। हालांकि पीड़ित की पहली पत्नी समेत तीन लोग फरार हैं।

पहली पत्नी और आरोपी रोमा शेख ने दूसरी पत्नी पर अपहरण का आरोप लगाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। रोमा अपने 32 साल के पति शाहिद शेख के साथ मराठाहल्ली में रह रही थी। शाहिद ने बाद में एक साल पहले रथना खातूम से शादी की और उसके साथ रहना शुरू कर दिया।

2 लाख रुपए की सुपारी दी

पुलिस उपायुक्त (DCP) उत्तर एन शशिकुमार ने बताया, 'रोमा शेख अपने पति से परेशान थी क्योंकि वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ स्थायी रूप से रहने लगा था। शाहिद ने दूसरी पत्नी को उसके गहने और पैसे भी दिए। बाद में रोमा ने शाहिद का अपहरण करने के लिए अभिषेक और उसके साथियों को काम पर रखा। उसने गिरोह को 2 लाख रुपए दिए।' 

10 लाख रुपए फिरौती मांगी

शाहिद का अपहरण तब किया गया जब वह 7 जून की दोपहर 1 बजे सब्जियां खरीदने गया था। तब आरोपी शाहिद को हासन के पास ले गए और उसे एक फार्महाउस में बंदी बना लिया। आरोपियों की योजना फिरौती मांगने की भी थी। अपहरणकर्ताओं ने शाहिद को रिहा करने के लिए खातूम से 10 लाख रुपए की मांग की, लेकिन वे अंत में 2 लाख रुपए पर सहमत हो गए। फिर खातूम ने पुलिस से संपर्क किया और पुलिस ने आरोपियों को को पकड़ा। अपहरणकर्ताओं ने कैद के दौरान शाहिद के साथ भी मारपीट की। उसे अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।