लाइव टीवी

Rajasthan: कोटा में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

Updated Feb 26, 2022 | 16:47 IST

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा (Kota News) में शुक्रवार रात एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की आयु 25 साल बताई जा रही है।

Loading ...
Rajasthan: कोटा में BJP कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या
मुख्य बातें
  • कोटा में भाजपा कार्यकर्ता की घर के बाहर लोहे के पाइप से पीट-पीटकर हत्या
  • पुलिस ने हत्या के इस मामले में दो लोगों को किया गिरफ्तार
  • पुलिस के मुताबिक आपसी रंजिश की वजह से हुई विकी की हत्या

कोटा : राजस्थान के कोटा में भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की कथित हत्या के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। भाजपा कोटा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण सोनी ने आरोप लगाया कि उनकी पार्टी के एक कार्यकर्ता 25 साल के विक्की आर्य की कल रात हत्या कर दी गई। खबर के मुताबिक विक्की आर्या भाजपा शहर महामंत्री बताया जा रहा है और शुक्रवार रात वह बाइक से कहीं जा रहा था और इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर हमला कर दिया।

आपसी रंजिश में हत्या?

आरोपियों ने विक्सी के सिर पर लोहे और सरिये की रॉड से हमला किया और मौके पर उसकी मौत हो गई। इसके बाद जब विकी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में विकी के परिजनों तथा भाजपा नेताओं ने जमकर हंगामा किया जिसके बाद यहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया। साबरमती कॉलोनी में रहने वाले विकी की मौत के बाद बीजेपी राज्य सरकार पर हमले कर रही है। वहीं विकी की हत्या को आपसी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

Delhi Murder News: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में चाकू से गोदकर युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी

भाजपा की मांग

भाजपा नेता सोनी ने कहा, 'हमारी पार्टी के एक कार्यकर्ता विक्की आर्य की कल रात हत्या कर दी गई। हम घटना की निंदा करते हैं और कार्रवाई की मांग करते हैं।' अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया पूर्व में रंजिश को हत्या का कारण बताया जा रहा है।  फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

पति की हत्या कर शव के 5 टुकड़े किए, 2 जगहों पर फेंके, 20 दिन बाद ऐसे खुली पोल