लाइव टीवी

Chennai: गर्लफ्रेंड के घर पर लड़के ने दी अपनी जान, शीशे से काटा अपना गला

Updated Oct 03, 2020 | 14:35 IST

गर्लफ्रेंड के घर पर लड़के ने अपना गला काट कर आत्महत्या कर ली। सनसनीखेज मामला चेन्नई से सामने आ रहा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
लड़के ने अपना गला काट कर दी अपनी जान
मुख्य बातें
  • गर्लफ्रेंड के घर पर जाकर लड़के ने दे दी अपनी जान
  • टूटे शीशे से अपना गला काटा और कर ली आत्महत्या
  • सनसनीखेज मामला चेन्नई से सामने आ रहा है

चेन्नई : गर्लफ्रेंड के घर पर जाकर लड़के ने टूटे शीशे के गिलास से अपना गला काट लिया और अपनी जान दे दी। ये घटना चेन्नई के विरुगमक्कम से सामने आ रही है। ये घटना शनिवार सुबह की है। युवक की उम्र 22 वर्ष थी। उसकी पहचान जी जीवंदम के रुप में हुई है जो ग्रेजुएट था और अरियालुर का रहने वाला था।

पुलिस के मुताबिक वह अपनी गर्लफ्रेंड के पर था और लड़की के घर पर गैस सिलेंडर विस्फोट कर उसके माता-पिता को मारने की कोशिश की थी। लड़की और उसके माता-पिता ने रात के 3 बजे किसी शोर को सुनकर नींद से जाग गए। उन्होंने देखा कि जीवंदम घर का गैस सिलेंडर खींचकर घर के हॉल में ला रहा था उसी से ये आवाज आ रही थी।

उन्हें लगा कि वह गैस सिलेंडर विस्फोट करने वाला है जिसके बाद उन्होंने मिलकर उस लड़के को धक्का देकर घर से बाहर निकाला और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। उन्होंने सिटी पुलिस को इस बारे में सूचित कर दिया। लेकिन जब तक पुलिस आती इसके पहले ही उस लड़के ने अपना गला काट कर अपनी जान दे दी।

पुलिस ने उसे कॉरीडोर में खून से लहुलुहान पाया। उसे फौरन पास के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले की शुरुआती जांच में पता चला कि लड़का और लड़की दोनों पिछले साल 31 जनवरी को गुजरात में एक कॉलेज इवेंट के दौरान मिले थे। दोनों की दोस्ती हो गई और जब भी जीवंदम चेन्नई आता था तो वह उस लड़की के घर आता था।

वह इस बार भी 29 सितंबर को चेन्नई आया था और लड़की के घर पर रह रहा था उसकी वापस जाने की कोई ऐसी योजना नहीं थी। जब लड़की के माता-पिता ने उसके जाने के बारे में शुक्रवार की रात पूछा तो उसने बताया कि वह लड़की से शादी करना चाहता है अगर उसकी उससे शादी नहीं हुई तो वह जीवन भर सिंगल रहेगा।

ये सुनकर लड़की और उसके माता-पिता परेशान हो गए। सबको तनाव में देखकर लड़के ने कहा कि वह अगले दिन अपने घर चला जाएगा और ऐसा कहकर वह हॉल में सो गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।