लाइव टीवी

दिल्ली: 6 साल की मासूम के साथ बलात्कार, खून से लथ-पथ घर पहुंची बच्ची, हालत नाजुक

Updated Oct 24, 2021 | 15:13 IST

Delhi Rape: मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में 6 साल की एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया। आरोपी ने उस लड़की को लालच दिया एवं उसके साथ बलात्कार किया। बच्ची अस्पताल में भर्ती है।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर इंसानियत शर्मशार हुई है। यहां 6 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है। बच्ची की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। ये मामला रंजीत नगर का है। आरोपी बच्ची को बहला-फुसला को लेकर गया, इसका वीडियो सामने आया है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना बेहद भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई। 

घटना शुक्रवार सुबह की है जब बच्ची खून से लथ-पथ घर पर पहुंची तो परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां रेप की पुष्टि होते ही तुरंत पुलिस में शिकायत की गई। पीड़ित बच्ची अभी अस्पताल में ही भर्ती है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस वारदात को लेकर चौंकाने वाली बात ये है कि ये इलाका बेहद भीड़-भाड़ वाला है और ऐसे में सुबह के वक्त रेप जैसी वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो जाता है। फिलहाल पुलिस को CCTV फुटेज बरामद हुई है जिसमें एक शख्स बच्ची को अपने साथ लेकर जाते हुए दिख रहा है। 

पुलिस ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को तब हुई जब वह लड़की अपने घर के समीप एक स्थान पर जा रही थी जहां भोजन मुफ्त बंट रह था। ऐसा संदेह है कि आरोपी ने उस लड़की को लालच दिया एवं उसके साथ बलात्कार किया। इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उसे इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि केवल सख्त उपायों से ही लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं रूक सकती हैं। मैं दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करती हूं। 

डीसीपी सेंट्रल जिला, श्वेता चौहान ने कहा कि लड़की स्थिर है। यह एक ब्लाइंड केस जैसा था, अपराधी न तो इलाके का निवासी था और न ही वहां काम करता था। हमने 7-8 टीमों का गठन किया और इलाके में सीसीटीवी की जांच की। हमने उसे फुटेज में पाया और तस्वीरें बनाईं। सिर्फ एक फोटो के आधार पर उसे ढूंढना मुश्किल था। जब उसकी पहचान की गई तो हमें एक सफलता मिली, लेकिन उसे पता चला कि उसके पीछे पुलिस है और वह भाग गया। हमारी टीमों ने उसे कलानौर, हरियाणा से गिरफ्तार किया।