लाइव टीवी

Delhi Crime: अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर वेजिटेबल चॉपर से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

Updated Jun 20, 2022 | 11:55 IST

Delhi Crime: पुलिस ने कहा कि आरोपी के अपनी पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और उसे शक था कि उसके किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वेजिटेबल चॉपर को भी बरामद कर लिया है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर वेजिटेबल चॉपर से किया हमला। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • दिल्ली में पत्नी को मारने के आरोप में पति गिरफ्तार
  • आरोपी पति ने पत्नी पर वेजिटेबल चॉपर से किया था हमला
  • आरोपी के पत्नी के साथ नहीं थे अच्छे संबंध- पुलिस

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने रविवार को एक व्यक्ति को अपनी पत्नी को कथित तौर पर वेजिटेबल चॉपर से मारने के आरोप में गिरफ्तार किया। घटना दिल्ली के नेहरू विहार इलाके की है। दयालपुर थाने को रविवार तड़के करीब 3:40 बजे फोन आया कि पति की पिटाई से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जब पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, तो उन्हें बताया गया कि उसे पहले ही गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया जा चुका है।

दिल्ली में पत्नी को मारने के आरेप ने पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

अस्पताल में पुलिस को सूचना दी गई कि महिला को सिर में चोट लगने के कारण भर्ती कराया गया है। बेटी के बयान के आधार पर दयालपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि आदमी ने अपनी पत्नी को वेजिटेबल चॉपर से मारा। 

Madhya Pradesh: डॉक्टर ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, शव को पंखे से लटकाया, व्यापमं में आरोपी है डॉक्टर

आरोपी के पत्नी के साथ नहीं थे अच्छे संबंध- पुलिस

इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक पुलिस ने कहा कि आरोपी के अपनी पत्नी के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और उसे शक था कि उसके किसी और के साथ अवैध संबंध हैं। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वेजिटेबल चॉपर को भी बरामद कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं एक दूसरी घटना में एक 47 साल के व्यक्ति ने शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी में अपने घर पर एक विवाद के दौरान अपनी पत्नी को थप्पड़ मारने के बाद कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी विनोद कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी दिल्ली) बेनिता मैरी जैकर ने जानकारी देते हुए बताया कि फतेहपुर बेरी थाने में एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या के संबंध में सूचना मिली थी। पुलिस जल्दी पहुंची और पता चला कि आरोपी ने अपनी पत्नी सोनाली दुबे की हत्या कर दी है।

Dehradun: 5 स्टार होटल के महिला शौचालय में 15 साल के लड़के ने 24 साल की लड़की के साथ किया रेप