लाइव टीवी

कलयुगी निकला दोस्त, चिकनी चुपड़ी बात कर महिला को फंसाया और लुटवा दी इज्जत

Updated May 15, 2021 | 13:30 IST

दिल्ली की एक महिला अपने फेसबुक फ्रेंड पर हद से ज्यादा भरोसा कर बैठी। लेकिन उसके दोस्त ने दोस्ती को शर्मसार करने के साथ ही आबरू का सौदा कर बैठा।

Loading ...
दिल्ली की महिला का आरोप

सायबर सिटी गुरुग्राम से हैरान करने वाले मामला सामने आया है। एक दोस्त ने अपनी दोस्त की आबरू को लुटवा दिया। मामला कुछ यू हैं, दिल्ली की रहने वाली एक महिला का कहना है कि फेसबुक के जरिए एक शख्स से उसकी दोस्ती हुई। बातचीत के क्रम में उसका भरोसा अपने फेसबुक फ्रेंड पर कुछ ज्यादा ही होगा। लेकिन उसे क्या पता था कि उसका दोस्त उसकी अस्मत का लुटेरा निकलेगा।

महिला का आरोप, 25 लोगों ने किया रेप
महिला का आरोप है कि करीब 25 लोगों ने उसके साथ बलात्कार किया। वारदात के करीब 9 दिन बाद उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित महिला दिल्ली में काम करती थी और इसी साल जनवरी के महीने में उसकी सागर नाम के शख्स के मुलाकात हुई और दोनों ने अपने नंबर साझा किए। पीड़ित महिला और आरोपी यानी सागर के बीच बातचीत होती रही। कुछ समय के बाद सागर ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला के मुताबिक सागर ने कहा कि वो हरियाणा के होडल आकर उसके माता पिता से मिले। 3 मई को महिला होडल पहुंची।

बुलाया कहीं और ले गया कहीं और
महिला जब मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने उस पर झपटमारी और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन महिला को आकाश नाम के कबाड़ व्यापारी के पास ले जाया गया। इस मौके पर महिला के साथ कथित तौर पर पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। बार-बार दुष्कर्म के बाद जब महिला की हालत बिगड़ी तो पांचों आरोपी उसे बदरपुर सीमा के पास फेंक कर फरार हो गए।

थाने में मुकदमा दर्ज
महिला ने 12 मई को हसनपुर थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. महिला ने पुलिस को बताया कि महिला के बीमार होने के कारण शिकायत दर्ज करने में देरी हुई। एसएचओ राजेश ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को सागर को गिरफ्तार कर लिया और अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।