लाइव टीवी

पत्नी के चरित्र पर था संदेह, पति ने चेहरे पर फेंका तेजाब, महिला बुरी तरह झुलसी

Updated Sep 21, 2021 | 10:38 IST

झारखंड के बोकारो में एक पति को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस वजह से उसने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। महिला बुरी तरह झुलस गई।

Loading ...
पत्नी पर तेजाब फेंका (तस्वीर-istock)

बोकारो : झारखण्ड में बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बोदरो गांव में रविवार रात्रि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। महिला की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बोदरो गांव में हुई इस घटना में महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नावाडीह पहुंचाया गया जहां चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सदर अस्पताल बोकारो भेज दिया। 

स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. अमरजीत शर्मा ने बताया कि महिला चालीस प्रतिशत जल गई है। नावाडीह पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि बोदरो निवासी संजय स्वर्णकार का विवाह दो वर्ष पहले परसाबाद की सुमन देवी संग हुआ था। संजय पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। रविवार की शाम भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई जिससे आक्रोशित होकर संजय ने पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया।