लाइव टीवी

Rape: पूर्व पति और रिश्तेदारों ने की हैवानियत, गैंगरेप के बाद तेजाब पीने के लिए किया मजबूर

Updated Oct 11, 2019 | 12:42 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Gang Rape by Ex Husband and Relatives: एक महिला से उसकी दो साल की बच्ची के सामने पूर्व पति और रिश्तेदारों ने न सिर्फ गैंगरेप किया बल्कि उसे सिगरेट से जलाया और तेजाब पिलाने के लिए मजबूर किया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspGetty Images
प्रतीकात्मक तस्वीर
मुख्य बातें
  • मध्यप्रदेश में 28 वर्षीय महिला को उसके पति और रिश्तेदारों ने किया प्रताड़ित
  • वारदात से पहले पांचों आरोपी महिला को अगवा कर एक खेत में ले गए
  • महिला को गैंगरेप के बाद तेजाब पीने के लिए मजबूर किया गया और सिगरेट से जलाया भी गया

इंदौर: मध्य प्रदेश के रतलाम में एक महिला के साथ उसके पूर्व पति और रिश्तेदारों के कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी दी। महिला को उसकी दो साल की बेटी के सामने मानसिक और शारीरिक यातना दी गई। 28 वर्षीय महिला को भी पांचों आरोपियों ने तेजाब पीने के लिए भी मजबूर किया।

महिला को प्रताड़ित करने और उसके साथ सामूहिक बलात्कार करने के बाद, आरोपियों ने उसे ताल क्षेत्र में छोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह वारदात बीते सोमवार की बताई जा रही है।

महिला के अनुसार वह सोमवार की सुबह अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ क्षेत्र में एक दर्जी के पास जा रही थी और इसी दौरान आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों की पहचान उसके पूर्व पति, उसकी बहन, बहन के पति और उनके दो बेटों के रूप में की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी एक चार पहिया वाहन में आया और महिला और उसकी दो साल की बेटी को अगवा कर लिया। आरोपी वाहन को खार्चोड़ के एक खेत पर ले गए। महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट की, जबकि उसके भतीजों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

अगले दिन, आरोपी ने कथित तौर पर महिला को फिर से पीटा और उसे सिगरेट से जलाया। आरोपी ने महिला को तेजाब पीने के लिए मजबूर किया। जिसे उसने उगल दिया और बेहोश हो गई। 28 वर्षीय महिला और उसकी बेटी को कार से सड़क पर फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस महिला को अस्पताल ले गई। पुलिस का कहना है कि मामले के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक जांच में पता चला है कि महिला ने अपने पूर्व पति (अभियुक्तों में से एक) से करीब आठ साल पहले शादी की थी। महिला और उसके पति के दो बच्चे थे, लेकिन लगभग एक साल पहले, महिला ने अपने पहले पति को छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली।