लाइव टीवी

टोल प्लाजा पर वॉशरूम गई महिला के साथ गैंगरेप, फिर पीड़िता के पास अपना नंबर छोड़ गए आरोपी

Updated Feb 19, 2020 | 13:46 IST

महिला बस में अपने पति के साथ सफर कर रही थी और टोल प्लाजा पर उतरकर वॉशरूम गई थी। दो आरोपियों ने महिला से गैंगरेप किया और फिर उसके पास अपना नंबर छोड़ दिया।

Loading ...
महिला के साथ रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)
मुख्य बातें
  • करनाल में अपने पति के साथ बस में यात्रा कर रही थी 19 वर्षीय महिला
  • वॉशरूम के पास दो आरोपियों ने पकड़ा, किया गैंगरेप
  • बलात्कार के पास पीड़िता के पास अपना फोन नंबर छोड़ गए आरोपी

नई दिल्ली: हरियाणा में एक महिला के साथ दो लोगों के बलात्कार करने का मामला सामने आया है। महिला अपने पति के साथ बस में यात्रा कर रही थी और दोनों करनाल टोल प्लाजा के पास उतरे थे। महिला वॉशरूम का उपयोग करने के लिए गई थी। रेप के बाद  दोनों आरोपी महिला के पास अपना फोन नंबर छोड़ गए थे और इसी नंबर से पुलिस अधिकारियों को आरोपियों का पता लगाने में मदद मिली।

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार घटना रविवार को करनाल में हुई जब पानीपत से लौटते समय महिला और उसका पति बस में सफर कर रहे थे। एक रिश्तेदार के फोन करने के बाद दोनों इंतजार करने के लिए एक टोल प्लाजा के पास बस से उतर गए, रिश्तेदार उन्हें कुछ देना चाहते थे। इसी दौरान महिला वॉशरूम जबकि उसका पति बाहर इंतजार कर रहा था।

जैसे ही वह वॉशरूम से बाहर आई तो उसने दो पुरुषों को बाहर खड़े हुए पाया। करनाल पुलिस के पास दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, एक व्यक्ति ने उसे चाकू से धमकाया और दोनों उसे नजदीकी एक अंडरपास में ले गए और यहां उसके साथ बलात्कार किया। अपराध करने के बाद आरोपियों ने महिला के पास एक फोन नंबर छोड़ दिया जिससे उनका पता लगाने में पुलिस को मदद मिली।

रिपोर्ट के अनुसार, अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी पहचान टोल प्लाजा के पास एक दुकान पर स्नैक्स बेचने वाले और दूसरे की चेकिंग प्वाइंट पर तैनात सुरक्षा गार्ड के तौर पर हुई है। दंपति पंजाब के रहने वाले हैं और रविवार रात करीब 11 बजे बस से उतरने के बाद पानीपत में रिश्तेदारों से मिलने गए थे।