लाइव टीवी

Ghaziabad: डाका डालने घर पर आए हथियारों से लैस 4 डकैत, महिला की गला घोंट कर कर दी हत्या

Updated Jan 12, 2020 | 18:12 IST

Ghaziabad news: घर पर डाका डालने की नीयत से आए हथियार से लैस चार डकैतों ने मिलकर महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। महिला ने चिल्लाकर आस पास के लोगों को खबरदार करना चाहा था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
महिला की गला घोंट कर हत्या

नई दिल्ली : घर पर डाका डालने की नीयत से आए चार डकैतों ने घर की महिला के शोर मचाने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मामला गाजियाबाद का है। चारों डकैत हथियारों से लैस होकर घर पर डाका जालने आए थे। बताया जाता है कि जब ये डकैत घर में घुसे तो महिला ने अलार्म बजाकर आस-पास के लोगों को खबरदार करना चाहा लेकिन डकैतों को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होंने मिलकर महिला की गला घोंट कर हतिया कर दी। 

वारदात रविवार तड़के सुबह की है। यह घटना गाजियाबाद लोनी बॉर्डर पर बेहटा हाजीपुर गांव में रविवार सुबह 1 से 5 बजे के बीच घटी। गाजियाबाद एसएसपी कलानिधि नैथानी ने इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया। 

समरीन अपने पति आसिफ (35 वर्ष) और बेटे आतिफ (12 साल), तैमूर (1 साल), बेटी नमीरा (7 साल) और बेटा जुनैद (14) के साथ मकान के पहली मंजिल पर सो रही थी। हथियार से लैस चार डकैत घर में घुसे और उन्होंने घर से सभी 6 सदस्यों को बंदूक की नोक पर अपने कब्जे में ले लिया।

समरीन ने चिल्लाने की कोशिश की ताकि आस-पास के लोगों को जगा सके। साथ ही उसने डकैतों का विरोध किया, लेकिन डकैतों ने उसका गला दबाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद डकैतों ने मिलकर घर पर डाला डाला और सोने के आभूषणों के अलावा करीब 1.5 लाख रुपए कैश चोरी कर भाग गए।

जब डकैत वहां से भाग गए तो आसिफ फौरन समरीन को पास के अस्पताल में ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पुलिस इस मामले की जांच कर रही है साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।