लाइव टीवी

500 से ज्यादा महिलाओं को अश्लील मैसेज भेज चुका है ये शख्स, करता है सेक्स की डिमांड

Updated Sep 07, 2020 | 07:31 IST

गाजियाबाद पुलिस ने एक शख्स को महिलाओं को अश्लील संदेश भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है और उसके मोबाइल फोन में 500 से ज्यादा महिलाओं के नंबर हैं।

Loading ...
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
मुख्य बातें
  • महिलाओं को अश्लील मैसेज और कॉल करने वाला शख्स गिरफ्तार
  • हरियाणा के रोहतक का रहने वाला है आरोपी
  • कॉल कर महिलाओं को परेशान करता था शख्स

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने हरियाणा के रोहतक के एक निवासी को महिलाओं को अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीओ सिटी अभय कुमार ने कहा, 'यह पता चला है कि उसने कई राज्यों में 500 से अधिक महिलाओं को अश्लील तस्वीरें और वीडियो भेजे और उनके साथ यौन संबंध बनाने की मांग की।'

गिरफ्तारी के समय उसके फोन में 500 से अधिक महिलाओं के कॉन्टैक्ट और चैट थे। महिला वकील द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

कलानिधि नैथानी, एसएसपी, गाजियाबाद ने कहा, 'साइबर स्टॉकिंग और साइबर बदमाशी का मामला दर्ज किया गया है। साइबर सेल की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी के आईपी एड्रेस का पता लगाया। यह पाया गया कि वह विभिन्न राज्यों की कई महिलाओं को परेशान करता है। हम उसकी पिछली आपराधिक गतिविधियों पर डिजिटल सबूत इकट्ठा कर रहे हैं।' 

पुलिस ने कहा कि आरोपी कथित तौर पर कई नंबरों को डायल करता था। अगर कोई महिला उठा लेती तो वह नंबर सेव कर लेता था। बाद में वह कथित तौर पर महिलाओं को व्हाट्सएप पर भद्दे संदेश भेजता था। यदि वे उसका नंबर ब्लॉक कर देती थीं तो यह दीपक कथित तौर पर कॉल करने के लिए एक सॉफ्टवेयर का उपयोग करता था जो कि अनट्रेसेबल इंटरनेशनल नंबर दिखाता था। आरोपी ने कुछ महिलाओं को धमकाया भी। महिलाएं दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और यूपी से हैं।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक नंबर से लगातार कॉल और मैसेज आ रहे थे। ये नंबर दक्षिण कोरिया और फिलीपींस का बताया जा रहा था। आरोपी हरियाणा से है पुलिस ने ये इंटरनेट सेवा प्रदाता द्वारा सूचीबद्ध पते के आधार लगाया। आरोपी पर आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।