लाइव टीवी

मध्य प्रदेश रेप केस: पीड़ित लड़की ने TIMES NOW नवभारत से की EXCLUSIVE बातचीत 

Updated Oct 18, 2021 | 17:21 IST

मध्य प्रदेश बलात्कार मामले में पीड़ित लड़की ने TIMES NOW नवभारत से EXCLUSIVE बातचीत की और कहा कि मैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील करती हूं आगे आकर हमारी मदद करें। 

Loading ...
मध्य प्रदेश रेप केस की पीड़िता की एक्सक्लूसिव बातचीत
मुख्य बातें
  • कांग्रेस MLA मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर रेप का आरोप।
  • पीड़ित लड़की ने कहा कि शादी का झांसा देकर उसके से साथ रेप किया गया।
  • पीड़िता ने कहा कि TIMES NOW नवभारत ने मेरी आवाज उठाई इसके लिए धन्यवाद देती हं।

मध्य प्रदेश रेप केस में पीड़ित लड़की ने TIMES NOW नवभारत से EXCLUSIVE बातचीत की है। पीड़िता ने TIMES NOW नवभारत को उनकी आवाज उठाने के लिए पहले धन्यवाद दिया और फिर बताया कि आरोपी करण मोरवाल के पिता कांग्रेस एमएलए मुरली मोरवाल अपने बेटे को बचाने के लिए विवेक तन्खा से संपर्क में थे। यही नहीं पीड़िता के मुताबिक मुरली मोरवाल दावा कर रहे थे कि उनके लड़के की सेटिंग हो गई है और उसे जल्द कोर्ट से जमानत भी मिल जाएगी। इसके अलावा पीड़ित लड़की ने बताया कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने तन्खा को फोन किया था। साथ ही पीड़िता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अपील की वो आगे आकर उसकी मदद करें। 

मध्यप्रदेश रेप पीड़िता ने TIMES NOW नवभारत से बात की और कहा कि मैं TIMES NOW नवभारत का धन्यवाद देती हूं। TIMES NOW नवभारत ने मेरी आवाज उठाई। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ ने तन्खा को फोन किया था। करण के पिता ने भी तन्खा से बात की थी। पीड़िता 
मुरली मोरवाल ने कहा करण को बेल मिल जाएगी। राहुल गांधी ने महिलाओं का सम्मान किया। मैं चाहती हूं राहुल गांधी मेरी मदद करें। 

क्या है पूरा मामला ? 

  1. करण मोरवाल पर पीड़ित लड़की ने रेप का आरोप लगाया
  2. कांग्रेस MLA मुरली मोरवाल का बेटा है करण
  3. शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप
  4. पीड़ित लड़की का आरोप-करण होटल ले गया
  5. पीड़ित लड़की का आरोप-नशीला पदार्थ खिलाया
  6. पीड़ित लड़की को घर ले जाकर रेप का आरोप
  7. पीड़ित को जान से मारने की धमकी का आरोप

वहीं, TIMES NOW नवभारत के पास एक ऑडियो है। ये ऑडियो पीड़ित लड़की की तरफ से जारी किया गया है। इस ऑडियो टेप में दो लोग बात कर रहे हैं। दावा है कि एक पीड़ित लड़की खुद है और दूसरी आवाज विवेक तन्खा की है, जो जाने माने वकील हैं कांग्रेस पार्टी की तरफ से राज्यसभा सांसद भी हैं। ऑडियो में रेप पीड़ित लड़की विवेक तन्खा से आरोपी करण मोरवाल का केस नहीं लेने की अपील कर रही है। दोनों के बीच बातचीत के दौरान कांग्रेस के दो बड़े नेताओं का जिक्र भी किया गया है। ये नेता हैं दिग्विजय सिंह और कमलनाथ है।

हालांकि यहां हम ये साफ कर देना चाहते हैं कि TIMES NOW नवभारत इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन पीड़ित लड़की का दावा है कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा को आरोपी करण मोरवाल का केस लड़ने और उसे बचाने के लिए कहा था। यहां ये जान लीजिये कि विवेक तन्खा आरोपी करण मोरवाल का केस नहीं लड़ रहे हैं लेकिन पीड़ित लड़की का कहना है कि किसी ने उसे बताया कि विवेक तन्खा आरोपी का केस लड़ सकते हैं, इसलिए उसने विवेक तन्खा को फोन किया।