लाइव टीवी

Gorakhpur : सातवीं में पढ़ने वाले लड़के के साथ भाग गई 3 बच्चों की 'अम्मा

Gorakhpur : Mother of three woman elopes with Class VII student
Updated Mar 15, 2021 | 12:54 IST

Woman elopes with boy :रिपोर्ट के मुताबिक 29 साल की महिला और 15 साल का युवक बुधवार को शिवरात्रि के मेले में गए थे। यहां से दोनों लापता हो गए। मेले से घर नहीं पहुंचने पर दोनों के परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की।

Loading ...
Gorakhpur : Mother of three woman elopes with Class VII student Gorakhpur : Mother of three woman elopes with Class VII student
तस्वीर साभार:&nbspPTI
गोरखपुर में सातवीं में पढ़ने वाले लड़के के साथ भाग गई 3 बच्चों की 'अम्मा'। -प्रतीकात्मक तस्वीर।
मुख्य बातें
  • बुधवार को शिवरात्रि के मेले में गए थे महिला और लड़का
  • जब घर नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की
  • लड़के के परिवार की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज

गोरखपुर : कैंपियरगंज में एक तीन बच्चों की मां का कक्षा सातवीं में पढ़ने वाले एक किशोर बच्चे के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। लड़के के परिवार ने कैंपियगंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन अभी तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला है। दोनों शिवरात्रि के दिन से लापता बताया जा रहे हैं। 

शिवरात्रि के मेले से फरार हुए
रिपोर्ट के मुताबिक 29 साल की महिला और 15 साल का युवक बुधवार को शिवरात्रि के मेले में गए थे। यहां से दोनों लापता हो गए। मेले से घर नहीं पहुंचने पर दोनों के परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। गुरुवार की सुबह तक दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार वालों ने शुक्रवार को इस बारे में पुलिस को सूचित किया। 

बीते एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि महिला का इस लड़के के साथ बीते एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन दोनों के बीच उम्र का इतना अंतराल था कि उनके संबंधों पर किसी को संदेह नहीं हुआ। लड़के के परिवार की शिकायत पर महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 एवं 365 के तहत केस दर्ज हुआ है। कैंपियरंज के सीओ राहुल भाटी ने कहा, 'लड़के के परिवार की शिकायत पर महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।'

तीन बच्चों की मां है महिला
महिला तीन बच्चों की मां है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का व्यवहार कुछ समय से उसके प्रति बदल गया था लेकिन उसने कभी इस तरह की बात की कल्पना नहीं की थी।