लाइव टीवी

सुहागरात पर पत्नी की असलियत जानकर उड़े पति के होश, रात 12 बजे ही ससुर को लगाया फोन

Updated Apr 02, 2021 | 21:23 IST

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक शख्स के अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब वह बारात लेकर घर पहुंचा।

Loading ...
सुहागरात पर पत्नी की असलियत जानकर उड़े पति के होश

शिवपुरी, मध्य प्रदेश:  हर कोई शख्स अपनी शादी को लेकर कई तरह के सपने देखता है लेकिन अगर शादी के बाद यही सपने चकनाचूर हो जाएं तो फिर उस पर क्या गुजरती है, ये वही बता सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ है मध्य प्रदेश के शिवपुरी में रहने वाले पंखी जाटव के साथ। पंखी के घरवालों ने उसका विवाह बड़ी धूमधाम से करवाया था और बारात में खूब रौनक भी रही। पंखी जब दुल्हन को लेकर घर पहुंचा और सुहागरात पर उसके सामने जो सच्चाई सामने आई, उसे जानकर पंखी जाटव के पैरों तले जमीन खिसक गई।

सुहागरात पर किया ससुर को कॉल
सुहागरात पर पंखी जाटव को पता चला कि जिससे उसकी शादी हुई वह लड़की नहीं बल्कि किन्नर है और ससुरालवालों ने धोखेबाजी से उसकी शादी करवा दी है। पंखी ने रात को 12 बजे ही ससुर को फोन मिलाया और उन पर बरस पड़ा तथा धोखे में रखने का आरोप लगाते हुए उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद अगले दिन वह पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने महिला की जांच की तो पता चला कि उसमें महिला जैसे कोई लक्षण नहीं है।

मामला पहुंचा थाने
इसके बाद पंखी जाटव ने पुलिस थाने जाकर अपनी व्यथा सुनाई और एसपी ऑफिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसके साथ ससुराल पक्ष तथा पत्नी ने धोखा किया है इसलिए सभी के खिलाफ एक्शन लिया जाए। इसके बाद पंखी ने तुरंत अपनी नई नवेली दुल्हन को मायके वापस भेज दिया। वहीं पत्नी प्रियंका ने भी अपने पति के खिलाफ महिला प्रकोष्ठ में शिकायत कर दी है। वहीं पुलिस ने दोनों तरफ के पक्षों को सुनने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है।

एक दूसरे के आरोप
पंखी जाटव ने आरोप लगाया कि दो साल पहले 16 जून को उसकी शादी मनीषा नाम की लड़की से कराई गई लेकिन उससे पिंकी के किन्नर होने की बात छिपाई गई। सुहागरात के दिन पंखी जाटव को जब पता चला तो उसके होश उड़ गए। वहीं प्रियंका का कहना है कि पति उसे अपने साथ नहीं रखना चाहता है और आरोपों को लेकर अभी कोई सबूत पंखी के पास नहीं है। प्रियंका ने पति के खिलाफ कुछ महीने पहले शिकायत दर्ज कराई है।