लाइव टीवी

Gujarat : 12 साल की बच्ची के साथ कजिन भाईयों ने ही किया गैंगरेप, प्रेग्नेंट हुई पीड़िता

Updated Oct 09, 2020 | 08:12 IST

गुजरात के नवसारी में 12 साल की एक बच्ची के साथ गैंगरेप की खबर सामने आ रही है। उसके साथ उसके 3 नाबालिग कजिन भाईयों ने ही दरिंदगी की जिसके बाद पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspRepresentative Image
नाबालिग के साथ गैंगरेप

नई दिल्ली : गुजरात के नवसारी में 12 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप की खबर सामने आ रही है जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई। आप ये जानकर हैरान कर जाएंगे कि उसके तीन नाबालिग कजिन भाईयों ने ही उसके साथ गैंगरेप किया। लड़की को हाल ही में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जब पता चला कि वह चार महीने की गर्भवती थी।  

द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, लड़की एक खेतिहर मजदूर की बेटी है। जब वह घर पर अकेली थी, तब उसके एक चचेरे भाई ने उसके घर पर आकर उसके साथ बलात्कार किया था। बाद में उसने यह बात दो अन्य चचेरे भाइयों को बताई, जिन्होंने उसकी मां को इस मामले का खुलासा नहीं करने की धमकी देकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया।

बताया जाता है कि सभी आरोपी 18 साल से कम उम्र के हैं। जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों पहले, लड़की को पेट में दर्द हुआ, जिसके बाद उसकी माँ उसे अस्पताल लेकर गई। जांच करने पर, डॉक्टरों ने मां को बताया कि लड़की चार महीने की गर्भवती थी। बुधवार रात को आगे के इलाज के लिए उसे दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया।

गुरुवार दोपहर पुलिस अस्पताल पहुंची और लड़की और उसके माता-पिता के बयान लिए। पुलिस के मुताबिक तीनों लड़कों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल वे फरार हैं लेकिन जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।