लाइव टीवी

Gujarat Crime: ब्वॉयफ्रेंड के सामने करते थे लड़की का गैंगरेप, पुलिस ने एक को दबोचा

Updated Nov 15, 2019 | 15:47 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ahemdabad (Gujarat) News: अहमदाबाद पुलिस ने एक ऐसे गैंग के सरगना को दबोचा है जो महिलाओं से लूटपाट के बहाने उनका गैंगरेप करता था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspBCCL
महिलाओं को लूटपाट के बहाने रोककर पति के सामने करते थे रेप
मुख्य बातें
  • पुलिस के मुताबिक इस गैंग के सदस्य महिलाओं को बनाते थे अपना शिकार
  • महिलाओं को लूटपाट के बहाने रोककर पति के सामने करते थे रेप
  • पुलिस ने मामले में गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिससे इंसानियत भी शर्मशार हो जाए।  अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बुधवार को वीरमगाम के वसावा गांव से कुख्यात अपराधी अकबर उर्फ लूलो संधी (45) को अरेस्ट किया है। पुलिस के मुताबिक, अकबर का नाम दो गैंगरेप केस में सामने आया था। क्राइम ब्रांच के प्रभारी डीसीपी राजदीप सिंह झाला ने कहा कि संधी उर्फ अकबर का नाम दो गैंगरेप मामलों पर पहले से ही दर्ज है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी राजदीप सिंह झाला ने बताया कि संधी गैंग के तीन सदस्य अब भी फरार हैं।

झाला ने बताया, 'अभी तक हमे यह पता चला है कि अकबर दो गैंगरेप के मामलों में शामिल था जिसमें एक युवती का उसके ब्वॉयफ्रेंड और एक महिला का उसके पति के सामने गैंगरेप किया गया था।' पुलिस ने बताया कि यह गैंग लूटपाट, चोरी और हत्या के मामलों में भी शामिल था। 

नर्मदा नहर के पास ब्वॉयफ्रेंड के सामने रेप
10 अक्टूबर को एक युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ नर्मदा नहर के पास से गुजर रही थी। अकबर और उसके दो साथियों ने उसे चाकू की नोंक पर रोका। इन लोगों ने सारी ज्वैलरी उतारकर देने को कहा जबकि उनके पास कुछ नहीं था। गुस्साए गैंग के सदस्यों ने लड़के के हाथ-पांव युवती के दुपट्टे से बांध दिए और फिर उसके सामने लड़की से गैंगरेप किया। बाद में दोनों लड़के का हेलमेट लेकर भाग गए जो पुलिस ने अकबर के पास से बरामद किया है।

पति के सामने महिला से गैंगरेप
एक महिला और उसका पति अपने खेत पर बने शेड में सो रहे थे। सुबह साढ़े तीन बजे अकबर और उसके दो दोस्त आए जो हथियारों और लाठियों से लैस थे। उन्होंने दंपति से सारे गहने देने की बात की। जब उन्हें पता चला कि दंपति के पास कुछ नहीं है तो अकबर गैंग के सदस्यों ने महिला के पति को लंबे तौलिये से बांध दिया और पति के सामने महिला का गैंगरेप किया।

18 मामलों में हैं शामिल

 पुलिस के मुताबिक इस गैंग के सदस्य महिलाओं को अपना शिकार बनाते थे और अगर किसी महिला/युवती के पास अगर महंगी जूलरी नहीं मिलती तो ये उसके साथ रेप करते थे। पुलिस ने बताया कि ये गैंग अवैध हथियार रखने सहित चोरी और अन्य के 18 मामलों में शामिल था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि इस गैंग ने गुजरात के साणंद, सरखेज, बावला, कलोल, लंघदज, बागोदरा, मेहसाणा, लखतर, बावला, बोतड और वीरमगाम जैसी जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया था।