लाइव टीवी

पहले कुत्ते को बेरहमी से मारा, फिर स्कूटी से बांध 500 मीटर तक घसीटा

Updated Mar 21, 2021 | 16:25 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Gujarat News: गुजरात के वडोदरा में एक शख्स ने एक कुत्ते की बेरहमी से पिटाई की। आरोपी ने कुत्ते को स्कूटी से बांध कर 500 मीटर तक घसीटा भी।

Loading ...
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली: गुजरात के वडोदरा से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां के एक निवासी ने एक कुत्ते की बेरहमी से पिटाई की और उसे सड़क किनारे फेंकने से पहले 500 मीटर तक घसीटा। एक पशु अधिकार कार्यकर्ता ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार किया गया। 

आरोपी शख्स की पहचान एजाज शेख के रूप में हुई है। शिकायत के बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गुरुवार रात को स्थानीय लोगों ने वार्ड 8 के कार्यालय के पास एक घायल कुत्ते के पड़े होने की सूचना दी। कुत्ते के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटों के निशान थे, उसे अस्पताल ले जाया गया। यहां कुत्ते के दांत भी टूटे हुए पाए गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि शेख ने पहले कुत्ते की पिटाई की और फिर उसे बेल्ट से बांध दिया और रॉड से मारता रहा। फिर आरोपी ने कुत्ते को अपनी स्कूटी से बांध दिया और सड़क किनारे फेंकने से पहले उसे 500 मीटर तक घसीटा। पुलिस ने आरोपी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया है।