लाइव टीवी

राह चलती महिलाओं से करता था छेड़खानी, MBA ग्रेजुएट शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated Dec 23, 2019 | 23:01 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने 31 वर्षीय एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो राह चलती लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़खानी करता था।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में शख्स गिरफ्तार

नई दिल्ली : गुरुग्राम में 31 वर्षीय एक शख्स को पुलिस ने सड़क पर आने-जाने वाली महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम क्राइम एसपी प्रीत पाल सिंह ने बताया कि हमने 31 वर्षीय शख्स अतुल को सेक्टर 14 से गिरफ्तार किया है। वह राह चलती महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़खानी करता था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस पर विस्तृत जांच की जा रही है। हैरान करने वाली बात ये है कि वह एमबीए से ग्रेजुएट है और गुरुग्राम में नौकरी करता है।

उस पर आरोप है कि वह गुरुग्राम सेक्टर 14 में राह चलती महिलाओं और लड़कियों के साथ ना सिर्फ छेड़खानी करता था बल्कि उनका पीछा भी करता था। 

उसकी पहचान अतुल के तौर पर हुई है जो एक निजी कंपनी में काम करता है। क्राइम एसपी प्रीतपाल सिंह के मुताबिक वह अपनी एसयूवी कार में बैठकर राह चलती महिलाओं का पीछा करता था और उन्हें छेड़ता था उनपर फब्तियां कसता था। 

पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में इस इलाके से कई शिकायतें मिली थी। उसी के आधार पर कार्रवाई करते हुए हमने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। 

पूछताछ में उसने बताया कि उसने कई महिलाओं का पीछा किया था और कई महिलाओं के साथ उसने उत्पीड़न भी किया था।