लाइव टीवी

5 दिन बाद बुरी हालत में घर से निकाला गया रिटायर्ड प्रिंसिपल का शव, कुत्तों तक ने नोंचा

Updated Feb 13, 2020 | 11:14 IST

Karnal: हरियाणा के करनाल में 85 साल की रिटायर्ड महिला प्रिसिंपल चंचल शर्मा का शव उनके घर से बरामद हुआ था। शव को 5 दिन बाद घर से निकाला गया। शव की हालत काफी बुरी थी।

Loading ...
करनाल में घर से रिटायर प्रिंसिपल का शव बरामद

नई दिल्ली: हरियाणा के करनाल के सेक्टर-14 में एक घर से एक रिटायर्ड प्रिंसिपल महिला का शव बरामद हुआ है। 85 साल की महिला का शव 5 दिन से घर में बंद था। शव काफी बुरी हालत में बरामद किया गया। पुलिस ने जांच से अंदाजा लगाया है कि उनकी मौत 5 दिन पहले हो गई थी। घर से जब बदबू आने लगी तो पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 

'दैनिक भास्कर' के अनुसार, चंचल शर्मा झज्जर के सरकारी स्कूल से बतौर प्रिंसिपल रिटायर हुई थीं। उनका 35 साल पहले तलाक हो गया था। उनका कोई बच्चा भी नहीं था। 2012 में उनके पति की मौत हो गई थी। 

पड़ोसियों ने बताया कि 5 दिन पहले उन्हें गुरुद्वारे से लंगर खाने के बाद देखा गया। इसके बाद किसी ने उन्हें नहीं देखा। घर से बदबू आने पर पुलिस को बताया गया। शव को कुत्तों ने नोंच लिया था। उनकी मौत कैसे हुई, पुलिस इसकी जांच कर रही है।