लाइव टीवी

Haryana: महिला पुलिस अधिकारी को FIR से रेप का आरोप हटाना पड़ा महंगा, 4 लाख रुपए की रिश्वत के साथ हुई गिरफ्तार

Updated Jul 01, 2022 | 06:40 IST

Haryana: महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसके ससुर ने भी उसके साथ रेप करने की कोशिश की। शुरुआत में महिला के सास-ससुर ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपों को निराधार बताया।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspANI
महिला पुलिस अधिकारी को FIR से रेप का आरोप हटाना पड़ा महंगा। (सांकेतिक फोटो)
मुख्य बातें
  • करनाल में महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
  • 4 लाख रुपए की रिश्वत के साथ हुई गिरफ्तारी
  • FIR से रेप का आरोप हटाने पर मांगी थी रिश्वत

Haryana: हरियाणा विजिलेंस टीम ने एक महिला सहायक उपनिरीक्षक को एफआईआर से रेप के आरोप को हटाने के लिए कथित तौर पर 4 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में करनाल से गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस अधिकारी की पहचान सरिता रानी के रूप में हुई है, जिसे सेक्टर 32-33 थाना परिसर से गिरफ्तार किया गया था।

करनाल में महिला पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

आरोप है कि एएसआई ने आठ लाख रुपए की मांग की थी, जिसमें से पांच लाख रुपए डीएसपी को और दो लाख रुपए एसएचओ को दिए जाने थे। वहीं इस मामले में अब डीएसपी और एसएचओ की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एएसआई सरिता रानी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे बुधवार को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Jaipur Corruption: रिटायरमेंट की पूर्व रात रूडसीको का रेजिडेंट मैनेजर 5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

शिकायतकर्ता ने बताया कि जुंडला क्षेत्र निवासी उसके भतीजे की 2020 में तरावडी क्षेत्र की एक लड़की से शादी हुई थी। कुछ समय बाद दंपति के बीच विवाद हुआ और महिला ने दहेज की मांग के लिए अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसे गर्भावस्था को समाप्त करने के लिए मजबूर किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।

FIR से रेप का आरोप हटाने पर मांगी थी रिश्वत

महिला ने ये भी आरोप लगाया कि उसके ससुर ने भी उसके साथ रेप करने की कोशिश की। शुरुआत में महिला के सास-ससुर ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और आरोपों को निराधार बताया। एसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था। जब वो डीएसपी से मिलने गए, तो उन्होंने उन्हें मामले में जांच अधिकारी से जुड़ने के लिए कहा। जब वे आईओ सरिता रानी से मिलने गए तो उसने सीधे रिश्वत देने के लिए कहा। जब उन्होंने पूछा कि उन्हें कितना देना है, तो एएसआई ने कथित तौर पर उन्हें 10 लाख रुपए देने के लिए कहा। बाद में आठ लाख रुपए में मामला सुलझा और रिश्वत किश्तों में देनी थी।

Rajasthan: एसीबी ने फिर पकड़ा रिश्वतखोर, 50 हजार की घूस ले रहा था सहायक खनिज अभियंता